12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेलो इंडिया योजना के लिए 10 फरवरी से 12 फरवरी तक खिलाडि़यों का चयन

चयन ट्रायल में जिले से एथलेटिक्स में 10 बालक 10 बालिका एवं तीरंदाजी में 6 बालक एवं 6 बालिका कुल 32 खिलाडि़यों का चयन किया जाना है।

less than 1 minute read
Google source verification
01_3.jpg

दन्तेवाड़ा. आवासीय अकादमी में प्रवेश हेतु प्रत्येक जिला वार खिलाडि़यों का चयन किया जाना है इसी अनुक्रम में जिला दंतेवाड़ा से खिलाडि़यों का चयन 10 फरवरी से 12 फरवरी 2021 तक हाई स्कूल ग्राउंड दंतेवाड़ा में आयोजित चयन ट्रायल में किया जाएगा। इस चयन ट्रायल में 9 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इस चयन ट्रायल में जिले से एथलेटिक्स में 10 बालक 10 बालिका एवं तीरंदाजी में 6 बालक एवं 6 बालिका कुल 32 खिलाडि़यों का चयन किया जाना है। चयन ट्रायल में खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुरूप तय मानक अनुसार प्रतिभागियों का वर्ग वार (बालक/बालिका) बैटरी स्टेट एवं विकास कौशल स्टेट किया जाएगा जिले के प्रतिभावान खिलाडि़यों से अपील है कि उक्त अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने की ओर कदम बढ़ाएं।

अबिनाश मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला खेल अधिकारी जिला दंतेवाड़ा द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार के खेलो इंडिया योजना अंतर्गत खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत हॉकी एथलेटिक एवं तीरंदाजी का आवासीय अकादमी रायपुर एवं बिलासपुर में आरंभ किया जा रहा है जिसमें खिलाडि़यों को निशुल्क आवास भोजन शैक्षणिक व खेल परिधान प्लेन किट एवं दुर्घटना बीमा आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।