8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pathan Movie Released: शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज, यहां देखें कहां लगेगी बॉलीवुड के बादशाह की धमाकेदार मूवी

Pathan Movie Released: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' आज सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। छत्तीसगढ़ में फिल्म देखने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Pathan Movie Released

Pathan Movie Released

Pathan Movie Released: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' आज यानी की 25 जनवरी को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में फिल्म देखने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। किंग खान के फैंस के बीच तो जश्न का माहौल है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण हैं। 'पठान' की टिकटों की बुकिंग जाेरशोर से हो रही है। छत्तीसगढ़ में 45 फीसदी टिकट पहले से बुक हो चुके हैं।

रायपुर में कहां लगी है 'पठान'?
पठान फिल्म रायपुर के 10 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। राजधानी के कलर्स, एक्स एन एक्स, फन, मिराज, श्याम और राज टॉकीज में यह फिल्म लगाए जाएगी। पीवीआर के सिनेमाघर मैग्नेटो और सिटी सेंटर मॉल में रिलीज होगी। आईनॉक्स के सिनेमाघर में पठान फिल्म अंबुजा सिटी सेंटर और 36 मॉल में रिलीज होगी।

बता दें फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग में फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के द्वारा भगवा रंग के कपड़े पहनने को लेकर विवाद मचा हुआ है। देशभर में हिंदू संगठनों ने गाने के रिलीज होने के बाद से ही प्रदर्शन शुरु कर दिए थे और फिल्म रिलीज न होने की चेतावनी दी थी। हालांकि, छत्तीसगढ़ में अभी तक किसी धार्मिक संगठन ने फिल्म का विरोध नहीं किया है।