
समुद्रशास्त्र के अनुसार कान का अपना अलग ही महत्व है। आम जीवन में इंसान टेक्नोलॉजी के तो करीब होता जा रहा है मगर पौराणिक सभ्यता और संस्कृति जिसमे लाखों ऐसी बातें बताई गयी हैं जिसके सामने साइंस ने भी घुटने टेके हैं। शायद आज के युवा पुराणों की जानकारी से दूर हो गए है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए हम आपको आज बताने जा रहे हैं आपके कान से आपकी किस्मत का क्या है कनेक्शन।
समुद्र शास्त्र के अनुसार कान आपका भाग्य और व्यक्तित्व बताता है। इससे पहले की आप सोंचे समुद्रशास्त्र क्या है हम आपको बताते है।
किसी इंसान के बाहरी अंगो से उसका बेहेवियर और फ्यूचर प्रिडिक्शन समझने की विद्या है | गरुड़ पुराण में भी समुद्रशास्त्र के ज्ञान का वर्णन बताया गया है | यह मुख्यत किसी व्यक्ति के चेहरे और उसके नेचर के बारे में ज्ञान भरी बाते बताता है | यह ज्योतिषशास्त्र का ही एक हिस्सा है जो व्यक्ति के आव भाव , शरीर पर तिल और अंगो को देखकर सटीक जानकारी देता है।
यह शास्त्र एक महान ज्ञानी ऋषि की देन है जिनका नाम था समुद्र | इसी कारण इसे ” समुद्र शास्त्र ” की संज्ञा दी गयी है | उनकी यह बाते सटीक ज्ञान बताया करती थी | इसलिए यह शास्त्र बहुत प्रसिद्ध हुआ |
तो आइये जानते है आपके कान किस वर्ग से मिलता है। आईने में देखकर जरूर देखें क्या कहता आपका कान आपके बारे में -
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके कान जरूरत से ज्यादा ही छोटे दिखाई देते हैं। ऐसे लोग बहुत ही खुशमिजाज और ईश्वर पर विश्वास करने वाले होते हैं। लेकिन इन पर विश्वास करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि ये लालची होने के साथ ही अपने फायदे के लिए ये किसी को भी धोखा दे सकते हैं।छोटे कान वाले स्वाभाव से ही बुद्धिमान होते हैं।
जिन लोगों के कान लंबे या बड़े होते हैं वे ज्यादा सोंचने वाले और समय के बिल्कुल पाबंद होते हैं। अगर कोई उनकी बात सुनने में दिलचस्पी ना रखे या उन्हें महत्व ना दे तो उन्हें यह बात गुस्सा दिला देती है बड़े कान वाले सुखी जीवन जीने पर ज्यादा जोर देते हैं। पर इन्हे अपने जीवन संघर्ष ज्यादा करना पड़ता है चीजों को हासिल करने में। ये दीर्घायु और धन के धनि होते हैं।
यदि आपका कान चपटा हुआ है। ऐसे लोग सांसारिक मोह माया में लिप्तता की और ज्यादा रुझान रखते है।
कान पर बड़े-बड़े बाल होना काफी लोग पसंद नहीं करते। लेकिन समुद्रशास्त्र की मानें तो यह अच्छे भाग्य की निशानी है। ऐसे लोग दीर्घायु और अपने दम पर धन संपत्ति अर्जित करने वाले होते हैं।
काले और सूखे हुए से दिखने वाले कान समुदशास्त्र में शुभ नहीं माने गए हैं। ऐसे कान बताते हैं कि व्यक्ति को जीवन में काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
जिनके कान गजकर्ण यानी हाथी के कान के समान बड़े और लंबे होते हैं वह दीर्घायु होने के साथ ही समाज में प्रतिष्ठित और संपन्न होते हैं।
ऊपर उठा कान - जिनका कान ऊपर की ओर उठा दिखे वे इंट्रोवर्ट किस्म के होते हैं। बातों को अंदर दबाए रखने की उनकी आदत होती है। स्वभाव से शर्मीले भी होते हैं ऐसे लोग। आर्थिक मामलों से हमेशा जूझते रहते हैं ये।
जिनके कान बहुत मोटे होते हैं उनमें गजब की नेतृत्व क्षमता पायी जाती है। ऐसे व्यक्ति नेता होते हैं या अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़कर काम करने वाले होते हैं।
Published on:
09 Mar 2018 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
