26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रकाश पर्व में गुरु की भक्ति में डूबेगा सिख समाज, राज्यपाल ने दी बधाई

खालसा स्कूल की श्री गुरुसिंघ सभा में शामिल होंगी राज्यपाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 11 Nov 2019, 10:32 PM IST

प्रकाश पर्व में गुरु की भक्ति में डूबेगा सिख समाज, राज्यपाल ने दी बधाई

प्रकाश पर्व में गुरु की भक्ति में डूबेगा सिख समाज, राज्यपाल ने दी बधाई

रायपुर। श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को लेकर न केवल सिख बल्कि समस्त नानक प्रेमियों में किस कदर उल्लास है, इसका प्रमाण गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा सहित शहीद उद्यम सिंह नगर टाटीबंध में देखने को मिला। गुरूद्वारा में गुरू के प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रमों का विशेष आयोजन हुआ तो इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 550वें प्रकाश पर्व पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल ने शुभकामना संदेश में कहा है कि गुरू नानक देव जी नेे नेकी और भलाई की राह दिखाई और साथ ही जनमानस में सेवा की भावना के लिए प्रेरणा दी। गुरू नानक जी के संदेश संपूर्ण समाज को प्रेम और भाई-चारे की प्रेरणा देते हैं। उनके संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। राज्यपाल ने कहा है कि इस अवसर पर गुरू नानक देव जी के विचारों का हमेशा अनुसरण करने और समाज में आपसी सद्भाव तथा समरसता बनाए रखने का संकल्प लें। राज्यपाल मंगलवार को दोपहर 2.05 बजे खालसा स्कूल में श्री गुरूसिंघ सभा, रायपुर द्वारा आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल होंगी।

स्त्री सत्संग से कार्यक्रम की शुरुआत
सरदार महिंदर सिंह खालसा, गुरदी सिंह गरचा और सरदार बिकरम सिंह ने बताया कि गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में स्त्री सत्संग से गुरू पूजा की शुरूआत होगी। इसके बाद बच्चों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 3.20 बजे तक चलेगा। गुरमत समागम कार्यक्रम के दौरान गुरू का लंग अतुर बरतेगा।

Click & Read More Chhattisgarh News.

बच्चों का भविष्य बनाने शिक्षा अधिकारी लगा रहे गुरूजी की क्लास, छात्रों को मिलेगा ऐसे लाभ

ये क्या.... प्रदूषण बढ़ाने 16 साल पुराने गाड़ियों के साथ ये करना चाहती है जिला प्रशासन !

इस टिप्स से आप भी घर बैठे कमा सकतें है लाखों रुपए, बस करना होगा यह आसान काम

8 नक्सलियों समेत 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, 19 साल से बस्तर में मचा रहे थे आतंक