
Chhattisgarh Gaurav Samman 2024 : छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्द गायक संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे को संगीत के क्षेत्र में पिछले तीन दशक से उत्कृष्ट योगदान देने के लिए और छत्तीसगढ़ का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए "छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2024" से सम्मानित किया गया है।
नितिन दुबे को यह सम्मान विकास परिषद संस्था द्वारा नूतन स्कूल टिकरापारा में आयोजित "विभूति अलंकरण समारोह 2024" में दिया गया। शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा प्रेषित सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर विकास परिषद संस्था ने नितिन दुबे का सम्मान किया।
*तीन दशक से संगीत के क्षेत्र में दे रहे हैं सेवाएं, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान*
नितिन दुबे महज 7 साल की उम्र में 1988 से लेकर अब तक देश के अलग अलग राज्यों में 2500 मंचीय प्रस्तुतियां दे चुके हैं। वर्ष 2001 से वो छत्तीसगढ़ संगीत जगत में बतौर पार्श्व गायक और संगीतकार काम कर रहे हैं।
ये है अवॉर्ड की लिस्ट
"छत्तीसगढ़ रत्न" एवार्ड - 2023
"केलो धरोहर सम्मान"- 2023
"साईं श्री सम्मान"-2023
"बेस्ट प्ले बैक सिंगर" एवार्ड- 2022
"छत्तीसगढ़ मेलोडी किंग" एवार्ड- 2022
"साई आराधना सम्मान"- 2017
"कला अनमोल रत्न"- 2009
"माटी रत्न"- 2008
Published on:
23 Jan 2024 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
