
सिंगर राहगीर प्रस्तुति देते हुए ( File Photo - Paftrika )
Singer Rahgir Viral video: ताबीर हुसैन. युवाओं में लोकप्रिय गायक राहगीर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि रायपुर में हुए काव्य कुंभ का मानदेय नहीं दिया गया है। उन्होंने वीडियो में कहा कि रायपुर में मुझे बहुत प्यार मिलता है लेकिन इस बार का अनुभव ठीक नहीं रहा। मैंने परफ़ॉर्म तो किया लेकिन मुझे आयोजन के एक माह बाद पैसे नहीं मिल पाए।
इधर, मुंबई निवासी आयोजक अली रुमानी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर राहगीर को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आधा पेमेंट कर दिया गया था। चेक देकर कहा गया था कि एक महीने के भीतर भुगतान कर देंगे। महीना होते ही राहगीर ने मुझे बदनाम करने के लिए वीडियो डाल दिया है। पत्रिका से बातचीत में अली ने कहा कि राहगीर को बाकी भुगतान कर दिया गया है और राहगीर ने वीडियो भी डिलीट कर दिया है।
बता दें कि आयोजन के दूसरे दिन एक महिला का वीडियो आया था कि उन्हें विजेता राशि नहीं दी गई। काव्य पाठ का मौका भी नहीं मिला जबकि उसी शर्त पर वे कार्यक्रम में अपने परिचितों के साथ आईं थी। महिला ने रोते हुए वीडियो बनाया था जिस पर आयोजकों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया था।
राजस्थान के सीकर के रहने वाले सिंगर-सॉन्गराइटर सुनील कुमार गुर्जर, जिन्हें 'राहगीर' के नाम से भी जाना जाता है। घुमंतू संगीतकार रहगीर ने संगीत और लेखन के प्रति अपने जुनून को पूरा करने के लिए एक अच्छी तनख्वाह वाली आईटी नौकरी छोड़ दी। इसके बाद संगीत को ही अपना सबकुछ मान लिया। बता दें कि वे रायपुर में हुए काव्य कुंभ में प्रस्तुति दी थी।
Updated on:
11 Jul 2026 01:55 pm
Published on:
11 Jul 2026 01:55 pm
