5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shashank Singh: छत्तीसगढ़ टीम के लिए ही खेलना चाहता था लेकिन अब गाली नहीं सुन सकता, शशांक सिंह ने पत्रिका को बयां किया दर्द

Shashank Singh: स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह ने प्रदेशवासियों को बड़ा झटका दिया है। शशांक सिंह ने सीएससीएस छोड़ दिया है वे अब पुडुचेरी से बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे। पत्रिका से बातचीत में शशांक ने अपना दर्द बयां किया है..
2 min read
Google source verification
Shashank Singh leaves Chhattisgarh Team

Crickter Shashank Singh ( File Photo - Patrika )

Shashank Singh Left chhattisgarh Team: छत्तीसगढ़ के आईपीएल स्टार शशांक सिंह ने रणजी ट्रॉफी में अब इस सत्र 2026-27 से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। वे यहां से एनओसी लेकर पुडुचेरी से बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट खेलने का निर्णय लिया है। शशांक ने अपना राज्य छोडऩे के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) पर मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Shashank Singh: मजबूरी में लेना पड़ा स्टेट से एनओसी

उसने पत्रिका से बातचीत में बताया कि वह पिछले दो महीने से संघ को मीटिंग करने के लिए मैसेज कर रहा है, लेकिन उसे सीएससीएस की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। जब कोई जवाब नहीं मिला तो मुझे मजबूरी में अपने स्टेट से एनओसी लेना पड़ा। मुझे छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) में इस सत्र में जगह नहीं दी। फिर बेंगलूरु कैंप के समय भी कोई संपर्क नहीं किया। मैं छत्तीसगढ़ टीम के लिए ही खेलना चाहता था और चैम्पियन बनाने के लिए प्रयासरत रहता था।

कुछ पदाधिकारी गाली गलौज करते हैं…

सीएससीएस के कुछ पदाधिकारियों की मनमानी और खिलाडिय़ों के प्रति उपेक्षित रवैए के कारण मुझे यहां से एनओसी लेना पड़ा। सीएससीएस के कुछ पदाधिकारी इंजरी होने पर और जल्दी आउट होेने पर गाली गलौज करते हैं। उनके पास सभी मैसेज हैं। ऐसे में कोई खिलाड़ी कैसे खेल पाएगा। संघ के पदाधिकारियों के मनमाने रवैए के कारण ही 10 साल से रणजी खेलने के बाद भी यहां की टीम का प्रदर्शन रणजी जैसे टूर्नामेंटों में लगातार गिरता जा रहा है।

दो लोगों की मनमानी से चुनी जाती है टीम

शशांक ने सीएससीएस के चयनकर्ताओं पर भी मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सिर्फ दो लोग टीम का चयन करते हैं। प्रदर्शन की अपेक्षा वे अपने संपर्कों के खिलाडिय़ों को टीम में चयन के लिए महत्व देते हैं। इसी कारण हमारी टीम अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही। एक तरफ सीएससीएस बाहरी खिलाडिय़ों को टीम में शामिल करता है। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ के अच्छे खिलाडिय़ों को ही रणजी टीम चुनते समय उपेक्षित करता है।

अंतर जिला टूर्नामेंट नहीं खेल रहा

दूसरी ओर, सीएससीएस डायरेक्टर विजय शाह ने शशांक के एनओसी लेने पर बताया कि उसने खुद एनओसी मांगा था। वह अंतर जिला टूर्नामेंट नहीं खेलने आता है और सीधे टीम में एंट्री चाहता है, जो सीएससीएस के नियम विरुद्ध है। अंतर जिला टूर्नामेंट नहीं खेलने पर शशांक का कहना है कि वह पिछले पांच साल ने नहीं खेल रहा। फिर अब तक क्यों टीम में ले रहे थे।