22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Cabinet Meeting: राज्य कैबिनेट की बैठक आज, निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर होगी चर्चा

CG Cabinet Meeting: आज मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। मंत्रालय में दोपहर 3 बजे से होने वाली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बताया जाता है कि बैठक में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराने पर चर्चा हो सकती है।

2 min read
Google source verification
CG Cabinet Meeting

CG Cabinet Meeting

CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 2 दिसम्बर को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। मंत्रालय में दोपहर 3 बजे से होने वाली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बताया जाता है कि बैठक में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराने पर चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: CG Cabinet Meeting: शिक्षकों को दिवाली का बड़ा तोहफा, साय कैबिनेट ने संविलियन को दी मंजूरी, लिए ये अहम फैसले

इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराने पर भी फैसला हो सकता है। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार कैबिनेट की बैठक होगी। इससे पहले 26 नवम्बर को कैबिनेट की बैठक हुई थी।

आपको बता दें कि राज्य में कुल 189 नगरीय निकाय हैं, जिनमें 123 नगर पंचायत, 52 नगर पालिका परिषद और 14 नगर निगम शामिल हैं। सरकार का प्रयास है कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाएं, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया में सरलता आए। लिहाजा आज का कैबिनेट काफी महत्वपूर्ण है।

जानकारी के मुताबिक आज की कैबिनेट में महापौर के प्रत्यक्ष चुनाव के अध्यादेश पर मुहर लग सकता है। वहीं निकाय चुनाव के पूर्व ओबीसी आरक्षण को लेकर भी चर्चा हो सकती है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में मेयर और नगर पालिका अध्यक्षों का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है, जिसमें पार्षद अपने बीच से मेयर और अध्यक्ष का चयन करते हैं। लेकिन सरकार इस प्रक्रिया को बदलकर जनता के सीधे मतदान से मेयर और अध्यक्ष के चुनाव कराना चाह रही है।

2018 में कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस प्रक्रिया को बदलते हुए इसे अप्रत्यक्ष बना दिया था। अब बीजेपी सरकार इसे फिर से प्रत्यक्ष चुनाव की व्यवस्था में लौटाने की योजना बना रही है। इसे लेकर राज्य सरकार की तरफ से कई बार बयान भी आ चुका है। अब उस पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।