25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने निष्पक्ष चुनाव कराने दिये टिप्स

सभी को गंभीरता और एहतियात से निर्वाचन कराने दिया मार्गदर्शननगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम और उप निर्वाचन के मद्देनजर आरओ और एआरओ का प्रशिक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ram Dayal Sao

•

Updated: 2 Jun 2023, 8:09 PM IST

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने निष्पक्ष चुनाव कराने दिये टिप्स

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने निष्पक्ष चुनाव कराने दिये टिप्स

रायपुर .छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम और उप निर्वाचन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आज दोपहर तीन बजे से छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह और सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी आरओ तथा एआरओ को इस संबंध में वर्चुअल बैठक के जरिये प्रशिक्षण दिया गया। आयुक्त सिंह ने उपस्थित लोगों को पूरी गंभीरता से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि जिन नगरीय निकायों और पंचायत के क्षेत्रों में चुनाव होना है वहां आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाये।
बैठक में स्थानीय चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराने और मतदान संबंधी तैयारियों के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा मतगणना स्थल की व्यवस्था पर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में चुनाव के दौरान उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दी गयी। साथ ही आयोग में भेजे जाने वाले प्रारूप और प्रतिवेदन के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
गौरतलब है कि आज से स्थानीय निर्वाचन के लिये नाम निर्देशन पत्र लिये जा रहे है, जो कि 9 जून तक लिए जाएंगे। पूरे राज्य के 8 जिलों की नौ नगरपालिकाओं के नौ वार्डों में नगरीय निकाय के तथा राज्य के 33 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त 763 पदों पर निर्वाचन किया जाना है। इसमें 621 पदों पर उप निर्वाचन और 142 रिक्त पदों पर आम निर्वाचन होना है। आज के प्रशिक्षण सत्र में आयोग के उप सचिव दीपक अग्रवाल सहित अवर सचिव आलोक श्रीवास्तव और प्रणय वर्मा तथा आयोग के अन्य अधिकारी और जिलों से रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने हिस्सा लिया।