रायपुर। शुक्रवार को भाजपा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने राजधानी रायपुर के एएसपी ऑफिस की पार्किंग में हुई गैंगरेप की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ्प्रदेश में नाबालिगों के साथ हो रहे अत्याचारों पर मौन हैं। घटनाओं पर पर्दा डालने में माहिर हैं। गुरुवार को प्रियंका गांधी महिला समृद्धि कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, क्या उन्हें पता है छत्तीसगढ़ में महिलाओं के हालत कांग्रेस राज्य में क्या है?