16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Subhash Chandra Bose Jayanti 2023: छत्तीसगढ़ में है देश की इकलौती प्रतिमा, जहां धोती-कुर्ते में नजर आते हैं नेताजी सुभाषचंद्र बोस

Subhash Chandra Bose Jayanti 2023: पूरा देश आज नेताजी सुभाषचंद बोस की 127वीं जयंती पर पराक्रम दिवस मना रहा है। रायपुर में नेताजी की एक ऐतिहासिक प्रतिमा है। इसकी स्थापना 1945 की बताई जाती है। यानी आजादी से भी पहले की।

2 min read
Google source verification
 नेताजी सुभाषचंद बोस

नेताजी सुभाषचंद बोस की ऐतिहासिक प्रतिमा

Subhash Chandra Bose Jayanti 2023: पूरा देश आज नेताजी सुभाषचंद बोस जयंती पर पराक्रम दिवस मना रहा है। रायपुर में नेताजी की एक ऐतिहासिक प्रतिमा है। इसकी स्थापना 1945 की बताई जाती है। यानी आजादी से भी पहले की। इसकी स्थापना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल बाजारी ने करवाई थी। गुढ़ियारी में इनके नाम का एक वार्ड भी है।

यह मूर्ति पहले गेट नंबर-1 के सामने थी। करीब 12-14 साल पहले रोड चौड़ीकरण हुआ। इस दौरान मूर्ति गेट नंबर 1 और 2 के बीच शिफ्ट कर दी गई। अब हर साल 23 जनवरी को नेताजी जयंती पर एक दिन के लिए मूर्ति के सामने भव्य साज-सजावट कर सुभाषचंद्र बोस(Subhash Chandra Bose Jayanti ) को याद किया जाता है।


यह भी पढ़ें: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बदला मौसम का तेवर, राजधानी में रात का पारा 17 डिग्री

मूर्ति का इतिहास... राजस्थान से मंगवाई गई थी प्रतिमा
देश की आजादी से ठीक 2 साल पहले रेलवे स्टेशन में गेट नंबर 1 के सामने मूर्ति की स्थापना की गई थी। इसके लिए खासतौर पर राजस्थान से प्रतिमा बनवाकर मंगवाई गई थी। इसके बाद यह 2010 के पहले तक यहीं रही। जब भी कोई बड़े नेता-मंत्री रेल मार्ग के जरिए रायपुर आते तो प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होते।

देश की इकलौती प्रतिमा, जहां धोती-कुर्ते में नजर आते हैं
रेलवे स्टेशन के सामने बनी इस प्रतिमा में नेताजी सुभाषचंद्र बोस(Subhash Chandra Bose Jayanti ) धोती-कुर्ते में नजर आते हैं। जबकि, दूसरी जगहों पर बनी मूर्तियों में नेताजी आजाद हिंद फौज की वर्दभ् में नजर आते हैं। इसी को आधार बनाते हुए ये दावा भी किया जाता है कि यह देश की संभवत: पहली ऐसी प्रतिमा है जिसमें नेताजी धोती-कुर्ते में नजर आते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस दौरान राज्य सभा सांसद फूलो देवी नेताम भी मौजूद थी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के श्तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगाश्, श्जय हिन्दश् और श्दिल्ली चलोश् जैसे नारों ने आजादी की लड़ाई में एक नई ऊर्जा भरने का काम किया। उनके द्वारा गठित आजाद हिंद फौज ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। नेताजी सभी भारतीयों के आदर्श हैं। उनका त्याग, संघर्ष और आजादी की लड़ाई में अमूल्य योगदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।