11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ T20: बिना टिकट अधिकारी-रिश्तेदारों की एंट्री बंद, खाने-पीने की तय रेट लिस्ट जारी… देखें

India-New Zealand T20 Match: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है।

2 min read
Google source verification
भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज (photo source- Patrika)

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज (photo source- Patrika)

IND vs NZ T20: भारत-न्यूजीलैंड का T20 मैच 23 जनवरी को रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिसंबर में हुए भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान जो व्यवस्था और दर्शकों को परेशानी उठानी पड़ी है, उसे दूर करने के कई कदम उठाए जा रहे हैं। टी-20 मैच की सुरक्षा की निगरानी बीसीसीआई भी निरंतर कर रहा है।

टी-20 मैच के दौरान किसी भी विभाग के अधिकारी और उनके रिश्तेदार बिना पास व वैलिड टिकट के स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसकी निगरानी के लिए प्रत्येक प्रवेश द्वार में सीएससीएस के पदाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। बिना टिकट व पास किसी भी विभाग के अधिकारियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिससे टिकट खरीदने वाले दर्शकों को परेशानी से बचाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि वनडे मैच के दौरान कई अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने अपने रिश्तेदारों को बिना टिकट स्टेडियम के अंदर प्रवेश करा दिया था, जिसके कारण करीब 45 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में 70 हजार तक दर्शक पहुंच गए थे। इस कारण टिकट खरीदकर मैच देखने पहुंचे दर्शकों को कई परेशानी का सामना करना पड़ा था।

एक से दूसरे स्टैंड में नहीं जा सकेंगे दर्शक

अव्यवस्था रोकने के लिए टी-20 मैच के दौरान दर्शकों पर नजर रखने के लिए जनरल से लेकर वीआईपी गैलरी तक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस बार कोई भी दर्शक अपनी टिकट वाले स्टैंड से दूसरे स्टैंड नहीं जा पाएंगे। वहीं, खाने-पीने का सामान बेचने वाले हॉकर भी निश्चित स्टैंड में सामान बेचेंगे। मैदान में भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, जिससे कोई भी दर्शक मैदान के अंदर प्रवेश न कर पाए। दर्शकों के बीच विवाद की स्थिति से भी सुरक्षाकर्मी निपटेंगे।

सुरक्षा को लेकर बीसीसीआई से कई बैठकें

मिली जानकारी के अनुसार वनडे मैच के दौरान हुई अव्यवस्था व सुरक्षा में चूक को लेकर बीसीसीआई ने भी कड़ा रुख अपनाया है। सीएससीएस को टी-20 मैच के दौरान सुरक्षा व अन्य व्यवस्था चौक-चौबंद रखने के लिए कई निर्देश दिए हैं। सुरक्षा को लेकर चार-पांच बैठकें सीएससीएस और बीसीसीआई के पदाधिकारियों की हुई है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था सुधारने हर प्रयास की जानकारी बीसीसीआई के द्वारा ली गई और कई निर्देश भी दिए हैं।

हॉकर नहीं बंद कर पाएंगे वाटर कूलर

सीएससीएस के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि स्टेडियम में पीने के पानी के लिए सीएससीएस ने सभी गेटों में 3000 लीटर प्रतिघंटा क्षमता वाले वाटर कूलर लगाए हैं, जिससे जनरल गैलरी के दर्शकों को पीने का पानी आसानी से और निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। टी-20 मैच के दौरान हॉकर बोतलबंद पानी बेचने के लिए वाटर कूलर बंद नहीं कर पाएगा।

खाने-पीने के सामान की रोकी जाएगी कालाबाजारी

वनडे मैच की अव्यवस्था से सीख लेते हुए सीएससीएस ने टी-20 मैच के दौरान खाने-पीने के सामान की कालाबाजारी रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस बार निश्चित रेट से ज्यादा कोई भी सामान हॉकर नहीं बेच पांएगे। सभी हॉकर की टी-शर्ट में रेट लिस्ट छपी होगी। इसके अलावा दर्शकों के स्टैंड में भी रेट लिस्ट के बड़ेे-बड़े फ्लैश बोर्ड लगाए जाएंगे।

अब समोसा 50 रुपए, सैंडविच 60 रुपए

स्टेडियम के अंदर खाने-पीने की चीजों का रेट सीएससीएस ने निर्धारित कर दिया है। टी-20 मैच के दौरान 100 ग्राम समोसा अर्थात एक समोसा 50 रुपए में मिलेगा। सेंडविच एक पीस 60 रुपए, बर्गर 80 रुपए मेंं, पिज्जा हट 250 रुपए में, पॉपकार्न कोन 60 रुपए में, पॉपकार्न टब 100 रुपए में, स्टीम मेमो 150 रुपए में, चिकेन मेमो 200 रुपए में, फ्राईड मेमो वेज 200 रुपए में, चिकन फ्राई मेमो 250 रुपए में, 250 मिली पानी बोतल 10 रुपए में, बेफरर्स और आइसक्रीम एमआरपी रेट पर बेचे जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग