28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा सफल तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

इस कार्यशाला में न्यायिक अधिकारियों के बीच तनाव की चुनौतियों का समाधान करने और स्वयं के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए मूल्यवान उपायो के संबध में चर्चा की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 9 Dec 2023, 11:30 PM IST

1_2.jpg

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के संरक्षक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और अकादमी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में दिनांक 09/12/2023 को एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यशाला में न्यायिक अधिकारियों के बीच तनाव की चुनौतियों का समाधान करने और स्वयं के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए मूल्यवान उपायो के संबध में चर्चा की गई। तनाव प्रबंधन की इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को उनके मानसिक व भावनात्मक कल्याण के प्रति सजग करना था।

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में आयोजित इस कार्यशाला में मुम्बई के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक हरीश शेट्टी मुख्य वक्ता थे। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्य के व्यापक अनुभव के आधार पर तनाव से छुटकारा पाने एवं दिन प्रतिदिन जीवन में आने वाली कठिनाईयों से निपटने हेतु व्यावहारिक रणनीतियाँ बताई ।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायिक सेवा के सदस्यों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई। शेट्टी ने कार्यशाला में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियो को स्वतंत्र रूप से उनके विचार व्यक्त करने की सुविधा प्रदान की, जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने अनुभव तो साझा किये ही, दिन प्रतिदिन के कार्य से उत्पन्न होने वाले तनाव के संबध में शेट्टी से खुल कर चर्चा की, प्रत्येक समस्या का समाधान मनोचिकित्सक शेट्टी द्वारा किया गया ।

इस कार्यशाला में हरीश शेट्टी द्वारा साझा की गई जानकारी न केवल ज्ञान वर्धक थी बल्कि कानूनी पेशे से जुडे लोगों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों के अनुरूप भी थी।