5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आ रहा हूं आपके गांव, आपके द्वार.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर प्रदेशवासियों से कही ये बात, हेलीकाप्टर से हुए रवाना

Sushasan Tihar: प्रदेश में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अभियान के तहत ​​गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे..

2 min read
Google source verification
Sushasan Tihar:

प्रदेश में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत ( Photo - Patrika )

Sushasan Tihar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज कर रहे हैं। इसे लेकर सीएम ने एक्स पर लिखा कि आ रहा हूँ आपके गांव, आपके द्वार, करने आपसे सीधे संवाद। राज्य शासन के महत्वपूर्ण अभियान सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री साय आज पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से रवाना हुए। इस अभियान में मुख्यमंत्री साय आम नागरिकों से रूबरू होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे।

उल्लेखनीय है कि 1 मई से प्रारम्भ सुशासन तिहार 10 जून तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल भी हुए रवाना।

Sushasan Tihar: सुशासन का अर्थ केवल व्यवस्था नहीं.. सीएम साय

सीएम ने एक्स पर कहा- सुशासन का अर्थ केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि हर नागरिक तक समयबद्ध समाधान पहुँचाना है। त्वरित कार्रवाई और त्वरित निदान के संकल्प के साथ सरकार जनविश्वास को और मजबूत कर रही है। पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे निर्णय और प्रयास कर रही है, जो सीधे नागरिकों के जीवन को सरल, सुगम और सशक्त बनाते हैं। ‘सुशासन तिहार’ इसी सोच का सशक्त प्रतिबिंब है। एक ऐसा जनआंदोलन, जो जनभागीदारी को बढ़ाते हुए विकास को नई गति और दिशा दे रहा है, तथा शासन और जनता के बीच विश्वास को और प्रगाढ़ बना रहा है।

सुशासन तिहार 2026 - संवाद से समाधान का उत्सव

सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेशभर में आयोजित समाधान शिविरों में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी सीधे जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। साथ ही आमजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराया जा रहा है।

बतौली में सुशासन तिहार की हलचल तेज

सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में ‘सुशासन तिहार’ को लेकर अचानक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित दौरे की चर्चा के बीच प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। ( CG News ) शांतिपारा स्थित बालक हाई स्कूल परिसर में सुबह से ही मंच, बैठक व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

और भी है संबंधित खबरें

CG News: CM साय का सख्त संदेश, निर्माण गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दी चेतावनी... पढ़ें पूरी खबर