22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर निगम कमिश्नर ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, बाजार क्षेत्र के टॉयलेटों की सफाई के निर्देश

रायपुर निगमायुक्त ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, बाजार क्षेत्र के टॉयलेटों की सफाई के निर्देश

3 min read
Google source verification
Raipur Nagar Nigam swacch bharat abhiyan

Raipur Nagar Nigam swacch bharat abhiyan

बाजार क्षेत्र के टॉयलेटों की साफ सफाई रखने के निर्देश
निगमायुक्त ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
रायपुर। रायपुर नगर निगम के आयुक्त रजत बंसल ने आज मालवीय रोड, गोलबाजार क्षेत्रों में बने टॉयलेटों और यूरिनल का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने उचित साफ सफाई की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रविभवन में भी टॉयलेट बनाने के लिए कहा। साथ नीलाभ गार्डन में झाड़ू पकड़कर सफाई भी की।

निगमायुक्त श्री बंसल ने सबसे पहले मालवीय रोड में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। मालवीय रोड में ही पंजाब डिपार्टमेंटल स्टोर के पीछे बने छह सीटर टॉयलेट भवन का निरीक्षण किया। यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग टॉयलेट और यूरिनल बनाए गए हैं। वहां उन्होंने उचित साफ सफाई की व्यवस्था रखने के लिए कहा। इसके बाद गोलबाजार क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास बने टॉयलेट का भी उन्होंने निरीक्षण किया।

रविभवन का निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां जल्द से जल्द टॉयलेट बनाने के निर्देश भी दिए। उनके साथ निगम के जोन 7 के जोन कमिश्नर सन्तोष पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडे, नोडल अधिकारी एसबीएम हरेंद्र साहू भी मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने नीलाभ उद्यान में जाकर वहां चल रहे सफाई कार्यों का जायजा भी लिया। साथ ही वहां कर्मचारियों के साथ मिलकर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

ये भी पढ़े : बिना अनुमति भाजपा नेता ने लगाया मेला, जब निगम ने नोटिस भेजा तो उड़ गए होश

निगम की जमीन पर बिना अनुमति मेला लगाने पर 11 दिन का शुल्क 40 हजार रुपए एक सप्ताह के भीतर जमा करें।
रायपुर. गुढि़यारी पड़ाव में क्षेत्र के पार्षद पति और भाजपा नेता विनोद अग्रवाल द्वारा निगम की बिना अनुमति से गणेशोत्सव के दौरान 11 दिनों तक मेला लगाकर लाखों रुपए प्रवेश शुल्क और दुकानों से किराया के नाम पर वसलूने में निगम प्रशासन ने डिमांड नोट जारी किया है। विनोद अग्रवाल को जारी नोट में निगम ने लिखा है कि निगम की जमीन पर बिना अनुमति मेला लगाने पर 11 दिन का शुल्क 40 हजार रुपए एक सप्ताह के भीतर जमा करें। शुल्क जमा नहीं करने पर निगम प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

यह नोट निगम के बाजार विभाग के उपायुक्त आरके डोंगरे ने जोन एक के अधिकारियों के मार्फत जारी किया है। साथ ही उन्होंने जोन एक के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि जोन क्षेत्र में निगम की जमीन पर बिना अनुमति किसी प्रकार का कार्यक्रम होने की जानकारी क्यों नहीं रहती है। इस संबंध में जोन के बाजार शाखा के अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

गौरतलब है कि भाजपा नेता और पार्षद पति विनोद अग्रवाल ने गुढि़यारी में निगम की करीब दो एकड़ जमीन पर ११ दिनों तक मेला लगाकर मेले में आने वालों से प्रवेश शुल्क के नाम पर १० रुपए प्रति व्यक्ति, पार्र्किंग शुल्क १० रुपए और मेला परिसर में लगी दुकानों से किराए के नाम पर १० से २० हजार रुपए वसूला। मेला लगाने के लिए निगम प्रशासन से किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली थी और न ही निगम में किसी प्रकार शुल्क जमा किया था। इससे निगम को राजस्व का नुकसान हुआ।

एक-दूसरे पर टाल रहे थे अधिकारी
इस मामले में पहले निगम के जोन कमिश्नर और बाजार विभाग के उपायुक्त एक-दूसरे पर टाल रहे थे। पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद महापौर प्रमोद दुबे ने संज्ञान लेते हुए बाजार विभाग के उपायुक्त डोंगरे को पार्षद पति और भाजपा नेता को वसूली के लिए डिमांड नोट जारी करने के आदेश दिए। इसके बाद उपायुक्त डोंगरे ने पार्षद पति विनोद अग्रवाल को बुधवार को ४० हजार रुपए का डिमांड नोट जारी किया।

इनका कहना है

गुढि़यारी में निगम की जमीन पर बिना अनुमति मेला लगाने वाले भाजपा नेता को डिमांड नोट जारी करने के आदेश बाजार विभाग के उपायुक्त को दिए थे। बुधवार को बाजार विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
प्रमोद दुबे, महापौर

एक हफ्ते में पैसा जमा करने कहा
गुढि़यारी में निगम की जमीन पर बिना अनुमति मेला लगाने वाले पार्षद पति को डिमांड नोट जारी किया गया है। एक सप्ताह के भीतर ४० हजार रुपए जमा करने के लिए कहा गया है।
आरके डोंगरे, उपायुक्त, बाजार विभाग, नगर निगम

इस मामले को लेकर जानकारी नहीं
मैं शहर से बाहर हूं। निगम के डिमांड नोट के बारे में जानकारी नहीं है। रायपुर पहुंचने के बाद ही बता पाउंगा।
विनोद अग्रवाल, पार्षद पति, नेताजी कन्हैया लाल बाजारी वार्ड

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग