
demo pic
raipur/धमतरी. जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी रामभुवन कुशवाहा की पत्नी से तंत्र-मंत्र का झांसा देकर करीब 38 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद जुर्म दर्ज किया है। इनमें दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह मामला शहर के रामपुर वार्ड का है। पुलिस ने बताया कि कृदत्त कालोनी निवासी सरिता पति रामभुवन कुशवाहा महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत है। उसकी कोई संतान नहीं है। बहन के पुत्र शिवम को उसने अपने पास रखा है।
पुलिस ने बताया कि उसके घर में झाडूू पोंछा का काम करने वाली महिला बासन बाई ध्रुव ने सरिता को तंत्र-मंत्र के सहारे संतान सुख की प्राप्ति होने की बात कही। इसके लिए कुछ तांत्रिक क्रिया, पूजा-पाठ की विधि बताई। सरिता उसके झांसे में आ गई। इसके बाद बसंती ने उसे गंगरेल में एक मंदिर में ले जाकर अपने पिता से मिलवाया। तंत्र-मंत्र के नाम पर उसने सबसे पहले 70 हजार रुपए ले लिया।
महिला ने बताया कि वर्ष-2012 से लेकर 2017 तक आरोपियों ने करीब 35 लाख रूपए ठग लिया। इसके अलावा चढ़ावे के नाम पर छह नग सोने की अंगूठी, चैन, मंगलसूत्र, कंगन, पायल आदि सोने-चांदी के जेवरात भी ले लिया। इसकी कीमत करीब 2 लाख 71 हजार रुपए है। पैसा नहीं देने पर पति के ऊपर शैतानी साया हावी होने का डर दिखाया गया।
उक्त तांत्रिक ने महिला को चेतावनी दी थी कि यदि उसने तांत्रिक क्रिया की जानकारी अपने पति या किसी और को दिया, तो उसकी जान पर आफत आ जाएगी। इससे वह बेहद डर गई।
भेजी गई जेल
अंत में जब उसे यह पूरा यकीन हो गया कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गई है। उसने यह बात अपने पति को बताई। पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी महिला बसंती बाई ध्रुव, उसके पति विजय ध्रुव, बेटी देविका, बहन सोनाती बाई, उसकी बेटी अंजली और निर्जला के खिलाफ धारा 386,420,34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। शनिवार को सुबह बसंती और सोनाती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपियों से कुछ जेवरात भी जब्त किया गया है।
Published on:
23 Feb 2020 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
