
इश्क में फंसाकर प्रेमिका से करता रहा बलात्कार, थाने में पत्नी बनाने की खाई कसम और फिर ये
रायपुर। छत्तीसगढ़ से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। राजधानी रायपुर नजदीक मंदिर हसौद से एक रेप का मामला सामने आया है। एक महिला शिक्षक ने अपने ही सहकर्मी शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के शिकायत के बाद कार्रवाही के अनुसार दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने एक शिक्षक को सहकर्मी महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि शिक्षक नवनीत प्रणय बारीक डरा धमकाकर 2018 से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। बदनाम कर देने की धमकी भी देता था। जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत मंदिर हसौद थाने की गई।
बता दें आरोपी और पीड़िता एक ही स्कूल में शिक्षक है। यही से आरोपी की जान पहचान महिला से हुई थी। मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय महिला के साथ आरोपी वर्ष 2018 से शारिरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता ने रविवार को थाने आकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर मंदिर हसौद थाने में 376, 506 के तहत मामला दर्ज कर संतोषी नगर निवासी आरोपी नवनीत प्रणय बारीक को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता जब इसका विरोध करती थी, तो आरोपी शिक्षक उसे बदनाम कर देने की धमकी देता था। पिछले एक हफ्ते से वह संबंध नहीं बनाने पर यह इसे सार्वजनिक करने की बात कहकर पीड़ित महिला को ज्यादा प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Published on:
24 Aug 2020 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
