
Test for Hand Sanitizer: इन 3 आसान टेस्ट से घर बैठे पता करें सैनिटाइजर असली है या नकली
असली और नकली हैंड सैनिटाइजर के बीच फर्क करना एक आम उपभोक्ता के लिए खासा मुश्किल होता है। लेकिन अपने देशवासियों की इस समस्या को दूर करने और उनकी सेहत को अपनी प्राथमिकता मानने वाले देश के दो डॉक्टर्स ने बीड़ा उठाया और जनता को बताना शुरू किया कि कैसे घर में उपलब्ध कुछ साधारण चीजों के साथ वे इस बात का पता लगा सकते हैं कि उनका हैंड सेनिटाइजर असली है या नकली।
प्रभावी सैनिटाइजर की खूबी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक स्तर पर ही इस बात को साफ कर दिया गया था कि इस वायरस से बचाने में वही हैंड सैनिटाइजर प्रभावी है, जिसमें 70 से 80 प्रतिशत एल्कोहल का उपयोग किया गया हो।
लेटेस्ट कॉमेंट
भारत देश में कोरोना महामारी के संकटकाल में हेंड सैनिटाइजऱ बनाने कई हजार कम्पनियां कुकुरमुत्ते की तरह उग आई है और आम आदमी को भी पता नही चल पा रहा है किस कम्पनी का हेंडसेनेटाइजऱ असली या नकली।
इस तरह के सैनिटाइजर के निर्माण में सेहत को ध्यान में रखते हुए कुछ खास प्रसीजर को फॉलो किया जाता है। ताकि आपके हाथ पूरी तरह स्वच्छ भी हो जाएं और आपकी त्वचा को किसी तरह का नुकसान भी ना हो। लेकिन नकली या फेक सैनिटाइजर में ये दोनों ही खूबियां देखने को नहीं मिलती हैं। यहां जानें कैसे घर बैठे आप इनकी जांच कर सकते हैं...
हैंड सैनिटाइजर असली है या नकली ऐसे जानें
सबसे पहले करें टॉइटल पेपर परीक्षण
सैनिटाइजर की गुणवत्ता परखने के लिए आप टाइलट पेपर या टिश्यू पेपर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पेपर के ऊपर पेन की मदद से एक छोटा गोला बना दें। यह गोला पेपर के बीच में बनाएं।
अब इस गोले के ऊपर हैंडसैनिटाइजर की कुछ बूंदें डालें। यदि इस गोले की इंक फैल जाती है तो समझ लीजिए आपके सैनिटाइजर में मिलावट है और यह आपके हाथों को पूरी तरह डिसइंफेक्ट करने में सक्षम नहीं है।
जबकि अगर आपका हैंडसैनिटाइजर असली है तो इस गोले की इंक बिल्कुल नहीं फैलेगी। बल्कि सैनिटाइजर पेपर को गीला करेगा और बहुत जल्दी सूख जाएगा।
हैंड सैनिटाइजर की जांच का तरीका
हेयर ड्रायर टेस्ट
हैंड सैनिटाइजर को एक कटोरी में निकाल लें। अब इसे हेयर ड्रायर से सुखाएं। अगर आपका हैंड सैनिटाइजरअसली है तो वह 3 से 5 सेकंड में सूख जाएगा। यदि यह सैनिटाइजर नकली हुआ तो इतने समय में नहीं सूखेगा और कटोरी में बचा रहेगा।
आटा टेस्ट से पहचाने
हैड सैनिटाइजर की गुणवत्ता की जांच आप आटे के जरिए भी कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच आटा लीजिए। इस आटे में थोड़ा-सा हैंड सैनिटाइजर डालिए। अब इन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर गूथने की कोशिश कीजिए।
अगर आपका हैंडसेनिटाइजर असली है तो यह आटा गुथेगा नहीं बल्कि बिखरा-बिखरा रहेगा। लेकिन अगर आपका सैनिटाइजर नकली है तो यह आटे को ठीक उसी तरह गूंथ देगा जैसे कि आटा पानी में गुथता है।
Published on:
04 Jul 2020 07:55 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
