----
हमारे द्वारा हर 15 दिन में स्टॉक का परीक्षण किया जाता है। जिसके तहत दिसंबर माह तक हिसाब-किताब सही था। 10 जनवरी को हिसाब- किताब किया गया। समिति के हिसाब- किताब में परिवहन करना 30000 कट्टा बताया गया। वहीं, 30700 कट्टा हमारे रजिस्टर में दर्ज होना पाया गया। जिसमें 700 कट्टे का अंतर आ रहा था। जिसकी छानबीन करने पर पता चला कि 3 जनवरी को बीएलएम कंपनी को एक ही दिन में एक ही गाड़ी में दो बार परिवहन किया गया है। रजिस्टर में दोनों गाड़ी परिवहन करते समय ड्राइवर का हस्ताक्षर भी लिया गया है, जो रजिस्टर में मौजूद है। किंतु कंप्यूटर में एक ही बार चढ़ा है, जिसके चलते 700 कट्टा का अंतर आ रहा है।
- पुरुषोत्तम कोशले, हमालों के मुकरदम