2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड! इन जिलों में चलेगी शीतलहर, जानें मौसम अपडेट

Chhattisgarh Weather: राजधानी में दो दिन से ठंड से राहत मिली है, लेकिन 15 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आने से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड (photo source- Patrika)

छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से फिर बढ़ेगी ठंड (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Weather: राजधानी में पिछले दो दिन से ठंड में हल्की कमी आई है। 15 जनवरी से फिर ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन तक ठंड में विशेष बदलाव नहीं आएगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक गिरावट आएगी। राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा, जो इस माह में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है।

Chhattisgarh Weather: 14 जनवरी को मकर संक्रांति

यह सामान्य है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। सामान्यत: माना जाता है कि इसके बाद ठंड में कमी आती है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार ठंड में कमी नहीं आएगी, बल्कि बढ़ेगी। उत्तरायण होने के कारण सूर्य की किरण पृथ्वी पर ज्यादा पड़ती है। इसलिए ठंड कम पड़ने का ट्रेंड रहा है। हालांकि कई साल ऐसा नहीं होता। प्रदेश के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ठंड में हल्की कमी आई है।

यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड

Chhattisgarh Weather: हालांकि कई स्थानों पर सुबह देर तक घना कोहरा छा रहा है। राजधानी में भी हल्की धुंध छा रही है। माना एयरपोर्ट में 11.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा, जो लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र से 2.3 डिग्री कम है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा अंबिकापुर रहा, लेकिन वहां पारा 5.3 डिग्री पर आ गया है। दुर्ग में रात का तापमान 10 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।