
दंतेवाड़ा। जिले में जादू-टोना के शक में एक पति पत्नी की हत्या कर दी गई। आरोपियों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ 4 लोगों ने मिलकर पति-पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर उनका गला घोंटकर मार डाला। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, जिन्हें पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जबेली गांव के स्कूल पारा में रहने वाले भीमा करटामी और इसकी पत्नी नंदे करटामी की हत्या हुई है। गांव के कुछ ग्रामीणों को शक था कि, पति-पत्नी जादू टोना करते थे। इसी शक की वजह से एक दिन पहले गांव के ही 4 ग्रामीण मिलकर रात में दंपती के घर घुस गए। जादू-टोना करते हो कहकर पहले पति की पिटाई की। बीच बचाव में आई पत्नी को भी जमकर पीटा। मार-मारकर अधमरा कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पति-पत्नी का गला घोंट कर मार दिया।
पहले से चल रहा था विवाद
वारदात के समय घर पर सिर्फ दोनों पति-पत्नी ही मौजूद थे। वारदात के कुछ देर बाद पास के घर में रहने वाले ग्रामीण घर पहुंचे तो देखा कि दोनों जमीन पर मृत अवस्था में पड़े हैं। इसकी सूचना गांव के अन्य ग्रामीणों को और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब छानबीन करनी शुरू की तो पता चला कि, गांव के एक परिवार के साथ कुछ दिन पहले इनका विवाद हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर उसी परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिन्होंने हत्या का राज खोल दिया। हत्या में शामिल देवा कोर्राम, लखमा कोर्राम और लिंगा कोर्राम और एक अन्य अन्य सुक्का कोर्राम भी शामिल था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है।
Published on:
06 Sept 2022 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
