
बेख़ौफ़ बदमाशों के हौसले बुलंद, दो युवकों पर सरेआम किया चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रायपुर .गुढ़ियारी इलाके में चाकूबाजी हो गई। आदतन बदमाशों ने दो युवकों को घेरकर चाकू मार दिया। इससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर गुढ़ियारी निवासी संजय यदव अपने दोस्त संगम मेश्राम, राजा साहू, मुकेश साहू के साथ आंबेडकर चौक में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आकाश गजभिए उर्फ बाबा, संजू उपाध्याय उर्फ मर्रू, विनोद और उसके अन्य साथी पहुंचे। इसके बाद गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आकाश ने पास रखे चाकू से हमला कर दिया।
चाकू के वार से बचने के लिए संजय पीछे पलटा, तो उसके पीठ पर चोट लगी। संगम उसे बचाने आया, तो उस पर चाकू से हमला किया गया। दोनों युवकों पर आरोपियों ने चाकू से कई वार किए। मौके पर खड़े अन्य युवकों ने उनका बचाव किया। इसके बाद दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लि
Updated on:
11 Sept 2023 04:35 pm
Published on:
11 Sept 2023 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
