
CG Accident
CG Accident: राजधानी रायपुर के पांच युवकों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। रविवार तड़के सरगुजा में हुई सड़क दुर्घटना में मृत चंगोराभाठा के चारों युवकों का आज महादेव घाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान पूरा इलाका गमगीन रहा। मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने पूरे मोहल्ले वासी और कांग्रेस के नेता भी पहुंचे। बता दें कि सरगुजा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने NH-130 पर कार सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई।
इनमें से एक रायपुर में जिम संचालक भी था। वहीं एक युवक गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के गुमगा का है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवक रायपुर के रहने वाले थे।
वह शनिवार शाम को घर से जगदलपुर घूमने जाना बताकर निकले थे, लेकिन अचानक मैनपाट जाने का प्लान बना लिए। अंबिकापुर पहुंचने से करीब 60 किलोमीटर पहले सुबह 5 बजे हादसे का शिकार हो गए। कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया था।
Updated on:
2 Dec 2024, 2:47 PM IST
Published on:
2 Dec 2024, 2:46 PM IST