3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेरे से पहले दूल्हे का खुला राज़, करना चाहता था बड़ा पाप, लेकिन तभी…

फेरे से पहले दूल्हे का खुला राज़, करना चाहता था बड़ा पाप, लेकिन तभी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 May 2018, 10:23 PM IST

marrige

फेरे से पहले दूल्हे का खुला राज़, करना चाहता था बड़ा पाप, लेकिन तभी...

रायपुर / कोरबा . इश्क़, मोहब्बत, प्यार , लव आप को जो कहना है कह लीजिए, लेकिन हम तो धोखा ही कहेंगे

जी, हर पिता का सपना होता है कि अपनी बेटी को डोली में बिठा कर विदा करे... लेकिन डोली की जगह पिता की अर्थी निकल जाये तो उस परिवार पर क्या बीतेगी...और मामला जब धोखे का हो तो और भी गंभीर हो जाता है...

घर में नाच, गाने, संगीत चल रहा था, बारात घर के आँगन में थी, लेकिन दूल्हे के परिवार वालों ने जो चाल चली वो उसने सब कुछ मौन कर दिया.

जी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शादी समारोह में उस वक्त सन्नाटा पसर गया जब दूल्हे के जगह उसका बड़ा भाई खुद दूल्हा बन कर ब्याह रचाने आ गया.

लेकिन बड़े भाई की करतूत ज्यादा देर तक टिक न पाई और पूरा मामला सामने आ गया. लड़की से शादी टूट गयी. बारात वापस लौट गयी. इतर पिता इस सदमें को सह नहीं सका और अपना दम तोड़ दिया.

दरअसल मामला कोरबा जिले के रामपुर चौकी का है, जहां रामपुर बस्ती में निवासरत रामचंद्र साहू की बेटी की शादी परसाभाठा बालको के निवासी दिनेश साहू के साथ तय हुआ था। बेटी की सगाई भी दिनेश के साथ हुई थी। लेकिन 27 अप्रैल को दुल्हे का शादीशुदा बड़ा भाई रंजीत साहू खुद दुल्हा बनकर आ पहुंचा।

मामले का खुलासा तब हुआ जब दूल्हे के सर से विग गिर गया. बस क्या था विग ने पूरा राज़ खोल दिया और मामला रामपुर चौकी जा पहुंची, जहाँ पुलिस ने दूल्हा व दूल्हे के भाई और बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर. तीनों को जेल भेज दिया गया।

लाज के दौरान हुई मौत

इसी बीच मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे रामचंद्र साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद रामपुर बस्ती क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया जाता है कि मृतक एक छोटे सी दुकान से परिवार का खर्च चलाता था। बताया गया की लड़की के पिता ने डेढ़ लाख का कर्ज की था ।