1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात को फार्मासिस्टक से लूट, आंख में मिर्च पाउडर फेंककर मारा चाकू, हालत गंभीर

Raipur Crime News: कोतवाली इलाके में आधी रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर लूट लिया। इसके बाद भाग निकले। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Looted from the pharmacist in the middle of the night

आधी रात को फार्मासिस्टक से लूट

CG Crime News: रायपुर। कोतवाली इलाके में आधी रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर लूट लिया। इसके बाद भाग निकले। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक प्राचीन मनोकामना हनुमान मंदिर के पास अपोलो फार्मेसी में 24 वर्षीय ओंकारनाथ भिंगेश काम करते हैं। मंगलवार की रात करीब 12 बजे मेडिकल दुकान को बंद करके वह सवारी आटो से अपने घर जा रहा था। सवारी आटो ने उसे पुलिस लाइन गेट के पास छोड़ दिया। इसके बाद वह पैदल ही टिकरापारा जा रहा था। रात करीब 12.45 बजे नरैया तालाब के पास पीछे से तीन (cg crime news) बाइक सवार युवक उसे रोकने लगे। ओंकारनाथ नहीं रुका, तो बाइक आगे खड़ी करके बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

यह भी पढ़े: ऐसी दो छत्तीसगढ़ी फिल्में जिसे नहीं मिल रहे थे सिनेमाघर, फिर बटोरी सुर्खियां

इसके बाद उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। आंखों में जलन होने युवक परेशान हो गया। इस बीच बदमाशों ने उसके जेब से मोबाइल निकाल लिया और पर्स भी निकालने लगे। युवक ने इसका विरोध किया, तो नाराज बदमाशों ने चाकू से उसकी जांघ में दो-तीन वार किया। युवक बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश उसका पर्स और मोबाइल (raipur crime) लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालात गंभीर है। मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े: टाटा ट्रस्ट व स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर 23 शहरी PHC को बनाया मॉडल हमर अस्पताल, लोगों को मिल रहा फायदा

Story Loader