24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाटा ट्रस्ट व स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर 23 शहरी PHC को बनाया मॉडल हमर अस्पताल, लोगों को मिल रहा फायदा

CG Raipur News : राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और टाटा ट्रस्ट की सहयोगी संस्था सीआईएनआई ने मिलकर प्रदेश के 23 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मॉडल हमर अस्पताल के रूप में विकसित किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Jun 2023, 3:26 PM IST

Tata Trust and Health Department jointly made 23 urban PHCs Model Humar Hospital

टाटा ट्रस्ट व स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर 23 शहरी PHC को बनाया मॉडल हमर अस्पताल

CG News : राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और टाटा ट्रस्ट की सहयोगी संस्था सीआईएनआई ने मिलकर प्रदेश के 23 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मॉडल हमर अस्पताल के रूप में विकसित किया है। (chhattisgah news) इन मॉडल हमर अस्पताल से स्थानीय लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिल रहीं हैं।

यह भी पढ़े : Naxal Terror : जनअदालत में नक्सलियों ने की उपसरपंच और शिक्षादूत की हत्या, कई ग्रामीणों का अपहरण कर की पिटाई

इन 23 में से 14 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र से नवाजा जा चुका है। (cg raipur news) टाटा ट्रस्ट ने नवा रायपुर के सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के साथ मिलकर जन्मजात हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों की स्क्रीनिंग एवं इलाज में भी सहयोग दिया है। (cg news in hindi) टाटा ट्रस्ट के वरिष्ठ स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. सीताराम बुदराजू ने कहा कि हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने का प्रयास करते हैं। (cg hindi news) खासकर वंचित समुदायों के लिए।

यह भी पढ़े : UCC पर सियासी जंग, पूर्व CM ने मुख्यमंत्री बघेल पर किया पलटवार, बोले - आदिवासी संस्कृति और परंपरा के संवर्धन के लिए है

मॉडल हमर अस्पताल जैसे बनेंगे ये अस्पताल

रायपुर के भनपुरी, भाठागांव, लाभांडी, राजातालाब, गुढ़ियारी, आमासिवनी, मठपुरैना, हीरापुर, कांशीराम नगर, देवपुरी, गोगांव शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, (raipur news in hindi) चरोदा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बूढ़ा महादेव शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कबीरधाम, बिलासपुर के गांधी चौक और राजकिशोर नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, (chhattisgarh news) नवापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबिकापुर, कोरबा के ढोढ़ीपारा और गोपालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, श्री राम नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांकेर, बैकुंठधाम शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, न्यू खुर्सीपार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, (chhattisgarh news in hindi) पोटिया कला शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।