
आरोपी दीपक नामदेव
CG Crime News: रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के नंदी चौक में घूर कर देखने पर बहस हुई और एक युवक ने दूसरे युवक की जांघ में चाकू मार दी। वारदात के बाद घायल युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। टिकरापारा पुलिस ने मृतक का नाम कंचन मॉल और आरोपी का नाम दीपक नामदेव बताया है। आरोपी दीपक नामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
युवकों का चल रहा था पुराना विवाद
Raipur Crime News: टिकरापारा निरीक्षक अमित बेरिया ने बताया कि कंचन मॉल और दीपक नामदेव को दुर्गा पूजा के समय से पुराना विवाद चल रहा था। कंचन और दीपक जब भी एक दूसरे को मिलते एक दूसरे को घूरकर देखा करता थे। सोमवार की रात 12 बजे के बाद दीपक अपना ऐग रोल का ठेला बंद करके घर जा रहा था। कंचन मॉल उसे नंदी चौक पर बैठा दिखा। कंचन ने उसे देखकर फिर घूरना शुरु कर दिया और कुछ बोला। इस बात पर नाराज होकर दोनों के बीच विवाद हुआ और दीपक ने उसकी जांघ में चाकू मार दी। चाकू मारकर वो फरार हो गया।
दर्द से कहराते कंचन के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हुए और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन खून ज्यादा बहने की वजह (cg crime news) से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया है।
Updated on:
05 Jul 2023 11:31 am
Published on:
05 Jul 2023 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
