5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह में शामिल होने गए छात्र के सूने मकान में चोरी, केस दर्ज

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थानाक्षेत्र के रावतपुरा कॉलोनी निवासी छात्र के मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम देकर ज्वेलरी और कैश पार कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhawna Chaudhary

•

Updated: 16 Dec 2020, 11:14 AM IST

रायपुर. राजधानी रायपुर के टिकरापारा थानाक्षेत्र के रावतपुरा कॉलोनी निवासी छात्र के मकान में चोरों ने वारदात को अंजाम देकर ज्वेलरी और कैश पार कर दिया। घटना के दौरान छात्र अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के यहां गया हुआ था।

समारोह से लौटकर परिवार घर पहुंचा, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पीड़ित छात्र रवि नायक ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को परिवार सहित बालोद गया हुआ था। 14 दिसंबर को वापस लौटा, तो दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ पाया।

अंदर जाकर सामान की जांच की तो अलमारी में रखा सोने की चेन, कान के टॉप, 8 जोड़ी बिछिया, 30 चांदी का सिक्का, 3 सोने का लौंग, 2 अंगूठी और कैश 5 हजार रुपए गायब था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।