11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चल हट कोनो देख लीही के इस गीत पर लगा चोरी का आरोप

गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर यूजर्स ने जताई आपत्ति, संगीतकार बोले नकल नहीं इंस्पायर हुए

less than 1 minute read
Google source verification
चल हट कोनो देख लीही के इस गीत पर लगा चोरी का आरोप

फिल्म के पोस्टर में दिलेश साहू और अनिकृति चौहान।

ताबीर हुसैन@ रायपुर. सोशल मीडिया ने जहां फिल्म मेकर्स को मूवी के प्रमोशन का ऑप्शन दिया है वहीं दर्शकों के लिए अपनी बात रखने का अच्छा जरिया मिल गया है। दिलेश साहू और अनिकृति की अपकमिंग फिल्म चल हट कोनो देख लीही 13 मई को रिलीज हो रही है। मेकर्स इसके गाने यूट्यूब पर रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में टाइटल सॉन्ग रिलीज किया गया है जिसे दो दिन में पौने दो लाख लोगों ने देखा है। एक व्यूवर्स कमेंट किया है कि चौरा मां गोंदा किस्मत बाई देवार की अमर कृति है। इस गीत की ऐसी नकल करने पर दिल पर लग गई यार। ऐसा नहीं होना था। एक और यूजर्स ने लिखा- ये तो चौरा म गोंदा गीत की कॉपी है। लगता है छत्तीसगढ़ी संगीतकारों के पास रचनात्मकता खत्म हो गई है। इसलिए पुराने प्रसिद्ध गीतों की धुन चोरी कर रहे हैं।

गायक पर भी कसा तंज

व्यूवर्स सिर्फ यहीं तक नहीं रुके। उन्होंने गीत के गायक को भी कटघरे में ले लिया। लिखा कि जो भी गाना आता है उसे सिर्फ सोनीजी गाते हैं तो कहां किसी और गायक को मौका मिलेगा। दूसरे व्यूवर्स निर्देशक सतीश जैन के लिए लिखा है कि जैसे अलग-अलग अभिनेताओं को मौका देते हैं तो गायक और संगीतकार को भी बदलना चाहिए।

नकल नहीं, प्रेरणा ली है

संगीतकार सुनील सोनी ने कहा कि इसे नकल नहीं कहा जा सकता। हम चर्चित गीत से प्रेरित हुए हैं। गाने की शुरुआत को सुनकर दर्शक अगर ऐसा कह रहे हैं तो बता दूं कि मैं उस धुन को बचपन से पसंद करता आ रहा हूं। मेरी इच्छा थी कि कभी कोई गाना बनाऊं तो इसी राग पर उठाऊं।