8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Scam News: 20 से ज्यादा युवाओं से लाखों ठगने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार..

CG Scam News: रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिखाकर ठगी करने वाले आरोपियों में एक महिला सहित तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 3 Sep 2024, 3:28 PM IST

SCAM

CG Scam News: राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी लगवाने का लालच दिखाकर ठगी करने वाले आरोपियों को एक महिला सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में एक शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मचारी है और दूसरा खुद को इंटक कार्यकर्ता बताता था। आरोपियों ने 20 से ज्यादा युवाओं को अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की है।

यह भी पढ़ें: CG Scam Case: मंत्रालय में विभागीय जांच की फाइलें डंप, सालों सिर्फ मजे में रहे अधिकारी, कार्रवाई जीरो..

CG Scam News:इंटक कार्यकर्ता बनकर देता था झांसा

पुलिस के मुताबिक धमतरी की देवकी ध्रुव की करीब 1 साल पहले एक कार्यक्रम में स्वयं शर्मा से मुलाकात हुई थी। स्वयं ने अपना परिचय इंटक कार्यकर्ता के रूप में दिया था। उसने पीड़िता को किसी भी सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़िता और स्वयं के बीच बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद देवकी अपने रिश्तेदार के साथ स्वयं से मिलने उसके ऑफिस प्रोग्रेसिव पाइंट राजेंद्र नगर पहुंची।

ऑफिस में स्वयं के अलावा प्रीति शर्मा से मिली। दोनों ने युवती को रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में डेढ़ लाख रुपए उससे ले लिया। इसके बाद दोनों ने उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया। पीड़िता कुछ दिन बाद उनके ऑफिस पहुंची, तो ऑफिस में दोनों ने मिलने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत पीड़िता ने राजेंद्र नगर थाने में की। पुलिस ने भीष्म नारायण उर्फ स्वयं शर्मा और धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

20 लाख से ज्यादा की ठगी

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने तीसरे साथी श्याम सुंदर राव के बारे में बताया। श्याम सुंदर शिक्षा विभाग में सहायक ग्रेड-3 का संविदा कर्मचारी था। कुछ साल पहले उसे बर्खास्त कर दिया गया था। भीष्मनारायण, धनेश्वरी और श्याम सुंदर तीनों ने मिलकर कई लोगों को ठगा है। आरोपियों ने रायपुर, दुर्ग और आसपास के जिलों के 20 से ज्यादा युवक-युवतियों को इसी तरह ठगा है। उनसे 20 लाख से ज्यादा लेकर भाग निकले थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।