5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका, तीन देश दे रहे स्कॉलरशिप

CG News: नई तकनीकों और वैश्विक करियर के द्वार भी खोलती हैं। इन स्कॉलरशिप के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट देख सकते है।

2 min read
Google source verification
छत्तीसगढ़ के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका, तीन देश दे रहे स्कॉलरशिप

छत्तीसगढ़ के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका (photo AI)

CG News: 12वीं के बाद विदेश में उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। विभिन्न देशों की सरकारों ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय छात्रों हेतु आकर्षक छात्रवृत्ति योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के तहत छात्रों को यूरोप और एशिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि छात्रवृत्तियां न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, नई तकनीकों और वैश्विक करियर के द्वार भी खोलती हैं। इन स्कॉलरशिप के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट देख सकते है।

तीन देशों में स्कॉलरशिप का मौका

स्लोवाक गणराज्य की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय छात्रों हेतु दो सरकारी छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं। यह छात्रवृत्ति स्लोवाक गणराज्य की मध्यम अवधि विकास सहयोग रणनीति (2025-30) के अंतर्गत दी जा रही है। ये छात्रवृत्तियां बैचलर और मास्टर स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें स्लोवाक गणराज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जा सकता है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को सीधे स्लोवाक सरकार के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई तक जारी है। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए अभ्यर्थी सीधे स्लोवाक सरकारी अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

रोमानिया सरकार द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति अवसर

रोमानिया सरकार, भारत सरकार और रोमानिया सरकार के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय छात्रों को छात्रवृत्ति के अवसर प्रदान कर रही है। रोमानियाई द्वारा कुल 20 महीने की छात्रवृत्ति विश्वविद्यालय अध्ययन या शोध प्रशिक्षण के लिए प्रदान की जा रही है। प्रत्येक छात्र के लिए छात्रवृत्ति की अवधि कम से कम 3 महीने और अधिकतम 10 महीने की होगी।

इसके अलावा रोमानियाई संस्कृति और सभ्यता पर समर कोर्स के लिए 2 छात्रवृत्तियां भी हैं। ये छात्रवृत्तियां शैक्षणिक आदान-प्रदान और अल्पकालिक अध्ययन के लिए हैं। आवेदन 15 मई तक किए जा सकते है। पात्रता, शैक्षणिक उपयुक्तता, आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।

जापान दूतावास द्वारा छात्रवृत्ति प्रस्ताव – एमईएक्सटी स्कॉलरशिप

जापान दूतावास ने शैक्षणिक वर्ष 2027 के लिए भारत के उन छात्रों हेतु शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, जापान की छात्रवृत्ति की पेशकश की है, जो जापान में रिसर्च स्टडी करना चाहते हैं। यह छात्रवृत्ति जापान में शोध अध्ययन करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए उपलब्ध है।

छात्रवृत्ति से संबंधित पात्रता, योग्यता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं आवेदन पत्र की विस्तृत जानकारी जापान दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन 15 मई तक किए जा सकते है। इसके अलावा जापान की ओर से स्नातक छात्रों के लिए कुछ स्कॉलरशिप ऑफर किए गए है। जिसके लिए अधिकारिक वेबसाइट देख सकते है। इसमें आवेदन 25 मई तक किए जा सकते है।