5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: युवाओं में सोशल मीडिया पर डॉन बनने की सनक, शिक्षिका ने तलवार लहराते फोटो सोशल मीडिया पर किया शेयर

CG News: इंस्टाग्राम आईडी की प्रोफाइल में तलवार लहराते हुए फोटो शेयर किया गया है। श्रद्धा को रायपुरा की सरकारी स्कूल की शिक्षिका बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
CG News: युवाओं में सोशल मीडिया पर डॉन बनने की सनक, शिक्षिका ने तलवार लहराते फोटो सोशल मीडिया पर किया शेयर,

शिक्षिका ने तलवार लहराते फोटो सोशल मीडिया पर किया शेयर (photo patrika )

CG News: शहर के गुंडे-बदमाश चाकू, तलवार या पिस्टल लेकर अपना फोटो, वीडियो और रील सोशल मीडिया में वायरल करते हैं, लेकिन अब एक शिक्षिका ने भी तलवार के साथ अपना फोटो-रील सोशल मीडिया में डाला है, जो वायरल हो गया है। शासकीय सेवा और शिक्षिका जैसे पद में रहते हुए हथियार के साथ फोटो शेयर करने से छात्र-छात्राओं में विपरीत असर पडऩे की आशंका को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने भी स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा शर्मा के नाम से बने इंस्टाग्राम आईडी की प्रोफाइल में तलवार लहराते हुए फोटो शेयर किया गया है। श्रद्धा को रायपुरा की सरकारी स्कूल की शिक्षिका बताया जा रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी मांगी है।

युवती का वीडियो वायरल

हाल ही में एक युवती की तस्वीरें और वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उसने हाथ में तलवार पकड़कर फोटो और वीडियों बनवाया है।

सोशल मीडिया के प्रोफाइल में युवती का नाम श्रद्धा शर्मा है, जो खुद को एक शिक्षिका (लेक्चरर) बताती है, प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती रायपुरा स्थित गिरजा शंकर आत्मानंद स्कूल में बच्चों को पढ़ाती है।

पुलिस की सख्ती पर उठे सवाल

रायपुर पुलिस पहले से ही सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस कई मामलों में कार्रवाई भी कर चुकी है, खासकर युवकों के खिलाफ। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस तरह के मामलों में महिलाओं के खिलाफ भी समान रूप से कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

खतरनाक ट्रेंड बनता जा रहा हथियार कल्चर

सोशल मीडिया पर धमकी भरे डायलॉग, फिल्मी बैकग्रांउड और हथियारों के साथ वीडियों बनाना पूरी तरीके से ट्रेंड बन चुका है. यह ट्रेंड धीरे-धीरे युवाओं के बीच स्टायल के रुप में उभर रहा है, जो भविष्य में सामाजिक समस्या का रुप ले सकता है।

शिक्षिका द्वारा तलवार लहराते हुए सोशल मीडिया में फोटो शेयर करने का मामला सामने आया है। इस मामले में संबंधित स्कूल के प्राचार्य के माध्यम से शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है। इसमें उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद ही आगे जांच-कार्रवाई की जाएगी।

-हिमांशु भारतीय, डीईओ, रायपुर

मामले की सूचना नहीं है। जानकारी मिलते ही जांच के बाद उचित कदम उठाया जाएगा।
-संदीप पटेल, डीसीपी, रायपुर