रायपुर

Raipur News: मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन महिलाओं को कार ने रौंदा, एक की मौत, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Raipur News: तीन महिलाओ को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने रौंद दिया। इस हादसे में कार की चपेट में आई एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
May 02, 2025

Raipur News: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा ब्रिज पर मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन महिलाओ को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने रौंद दिया। इस हादसे में कार की चपेट में आई एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वहां से गाड़ी सहित फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार तीनों महिलाओं का नाम प्रिया साहू, रिया साहू और ललिता बंजारे है। हादसे में प्रिया की मौत हो गई, वहीं रिया और ललिता बंजारे गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती हैं। मुंगेली की रहने वाली प्रिया साहू सिंधी कालोनी निवासी रिया के घर आई थी।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। कार की ठोकर से प्रिया कई फीट ऊछल कर सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरी, वहीं रिया और ललिता भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस इसके जरिए टक्कर मारकर भागने वाली कार और उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश में लगी है।

पैदल चल रहे व्यक्ति मारी ठोकर

राजधानी में हिट एण्ड रन के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। करीबन महीने भर पहले पुरानी बस्ती थाने के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी थी। इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी कार चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।

Published on:
02 May 2025 02:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर