
सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट: छत्तीसगढ़ में मलबे से बन रहे हैं टाइल्स और पेवर, कई लोगों को मिला रोजगार
रायपुर. इमारतों के मलबे को ठिकाने लगाना बड़ी चुनौती होता है, मगर छत्तीसगढ़ में अभिनव प्रयोग कर इस मलबे से टाइल्स, पेवर आदि बनाए जा रहे हैं, कुल मिलाकर मलबे को नया जीवन दिया जा रहा है। राज्य की राजधानी में तेजी से निर्माण कार्यों का मलबा बाहर आ रहा है और अब तक इसके डिस्पोजल की समस्या गंभीर थी। इसका प्रभावी समाधान हीरापुर-जरवाय में सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के रूप में किया गया है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर पश्चिम विधानसभा में स्थित इस संयंत्र अवलोकन किया। उन्होंने प्लांट के प्रबंधकों और यहां काम कर रही समूह की महिलाओं से भी चर्चा की।
Published on:
20 Apr 2023 11:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
