5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंडितों के अनुसार आज का दिन खरीदारी के लिए है सबसे शुभ, पुष्य नक्षत्र पर बन रहा ये संयोग

Today Pushya Nakshatra
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 31 Oct 2018, 5:16 PM IST

Chhattisgarh news

पंडितों के अनुसार आज का दिन खरीदारी के लिए है सबसे शुभ, पुष्य नक्षत्र पर बन रहा ये संयोग

रायपुर. अब तक बेरंग बाजार में व्यापारियों को पुष्य नक्षत्र से रंग चढऩे की उम्मीद है। इस साल 31 अक्टूबर बुधवार को पुष्य नक्षत्र मनाया जाएगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदी को शुभ व फलदायी माना जाता है।

इस उम्मीद में ही व्यापारी दुकान में सामान भरकर इंतजार में हैं। व्यापारियों की माने तो पुष्य नक्षत्र में ऑटो मोबाइल, रियल स्टेट, इलेक्ट्रानिक, सराफा, बर्तन आदि की अच्छी बिक्री होने की संभावना है। वहीं कपड़ा सहित अन्य सामानों के लिए भी शॉपिंग करने के लिए लोगों की भीड़ उमडऩे की उम्मीद है।

व्यापारियों का कहना है कि बाजार को युवा जनरेशन के हिसाब से सजाया गया है। पुष्य नक्षत्र का बाजार आल ओवर करीब 5 करोड़ की होने की उम्मीद है। पंडितों का कहना है कि खरीददारी के लिए दिनभर शुभ संयोग है।

बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी और मेकप सामानों की भी अच्छी खासी मांग है। सराफा व्यापारी ने बताया कि सोने की कीमत वर्तमान में 32 हजार (प्रति 10 ग्राम) व चांदी 370 रुपए तोला बिक रहा है। चूंकि इस साल किसानों की फसल अच्छी है, तो व्यापारियों को सराफा और ऑटो मोबाइल सेक्टर में बेहद उम्मीद है। व्यापारी ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर और छूट भी दे रहे हैं।

ऑन लाइन खरीदी अभिशॉप
शहर के सभी क्षेत्र के व्यापारियों ने ऑन लाइन खरीदी को दुकान खोलकर बैठे व्यापारियों के लिए अभिशाप बताया। उन्होंने यह भी आशंका जाहिर की कि त्योहारी सीजन में इसमें ठगी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। लोगों को खरीददारी के लिए स्थानीय बाजार पर ही भरोसा जताना चाहिए। पुलिस प्रशासन ने भी लोक लुभावने वायदों व ऑनलाइन ठगी के प्रति सजग रहने की अपील की है।

मांगों के अनुसार अन्य एसेसीरीज भी उपलब्ध
अंशदीप होंडा शो रूम के संचालक सुरेंदर बग्गा ने बताया कि कल से बाजार बूम होगा। ऑटामोबाइल सेक्टर में करीब दो से ढाई करोड़ का बिजनेस होने की संभावना है। कपड़ा व्यवसायी विनय डढ्ढा ने बताया कि शॉपिंग के लिए बाजार तैयार है। नई विराएटी उपलब्ध है। कपड़े का व्यवसाय दीवाली पूर्व ही होता है। 26 साल पुराना प्रतिष्ठान मीडिया इन्फोटेक के संचालक राजेश कोटडिया ने बताया कि इस दिवाली कंप्यूटर, लैपटाप व प्रिंटर में ग्राहकों के लिए बंपर छूट व ऑफर चल रहा है। मांग के अनुसार अन्य एसेसीरीज भी उपलब्ध है।


सराफा में दोगुना व्यापार होने की उम्मीद है
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बरडिया ज्वेलर्स के संचालक अनिल बरडिया ने बताया कि सोने-चांदी की खरीदी में ग्राहकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ताकि उनके साथ धोखा न हो। बताया कि इस साल सराफा में दोगुना व्यापार होने की उम्मीद है। लोगों के मांग के अनुसार नए डिजाइन के ज्वेलरी मंगाए गए हैं। इलेक्ट्रानिक दुकान बागड़ी ब्रदर्स के संचालक योगेश बागड़ी ने बताया कि अब तक तो बाजार ठंडा है, लेकिन पुष्य नक्षत्र से उम्मीद है।

ऐसा है पूरा पर्व
31 अक्टूबर - पुष्य नक्षत्र
05 नवंबर - धनतेरस
06 नबंबर - नरक चौदस
07 नवंबर - दीपावली
08 नवंबर - गोवर्धन पूजा
09 नवंबर - भाईदूज