शास्त्रों में पूजा की सुपारी को गौरी-गणेश का रुप माना जाता है। इसलिए पूजा की सुपारी को तिजोरी में रखना बहुत ही शुभ होता है। इससे घर में हमेशा बररकत बनी रहती है,वहीं गणेश जी बुद्धि देवता होते हैं और जहां बुद्धि होती है वहीं लक्ष्मी जी स्थाई रुप से विराजमान रहती हैं। दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करें और पूजन में सुपारी जरुर रखें। ध्यान रहे की पूजा में सुपारी पर लाल धागा लपेटकर अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि पूजन सामग्री से पूजा करें और पूजन के बाद इस सुपारी को तिजोरी में रखें।