
Today Weather in Raipur: राजधानी रायपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी तूफान के चलते साढे चार बजे घनघोर अंधेरा छा गया, इसके बाद बारिश भी हुई। मौसम विभाग की माने तो करीब 60 से 70 किमी की गति से आई तेज हवाओं के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबर है। वहीं मौसम का ऐसा विकाराल रूप देख लोग दंग रह गए। ऐसी हालत में जो जहां था वह वहीं ठहर गया।
लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने और रायपुर समेत कई इलाकों में 40 से 50 किमी की गति से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। आज इसका असर रायपुर में दिखा। सुबह से लेकर दोपहर 3 बजे तक तेज धूप थी। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई। 4 बजते ही अचानक मौसम ने करवट बदली और आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई।
प्रदेश में रायपुर के अलावा दुर्ग संभाग के जिलों में भी बारिश हुई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। (CG Weather Update) बेमेतरा जिले में आंधी तूफान के साथ बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर में दो बड़े-बड़े होल्डिंग्स गिर गए। वहीं कई बिजली खंभे भी तूफान में प्रभावित हुए है। जिसके चलते करीब 1 घंटे से बिजली सेवा बंद है।
मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में दिन का तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है। बुधवार को 36.5 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। लेकिन यह पारा सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। दिन में धूप रही लेकिन शाम को ठंडी हवाएं से गर्मी और उमस से राहत रही। रायपुर में रात का तापमान 22.4 डिग्री रिकार्ड किया गया यह भी सामान्य से करीब 3.7 डिग्री कम था।
Updated on:
01 May 2025 05:20 pm
Published on:
01 May 2025 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
