
Train Update : घोषित तौर पर रेल पटरी का ब्लॉक खत्म होने के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हो रहे हैं। इस समय स्टेशन में आने-जाने वाली कई ट्रेनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि रेलवे की समय सारिणी के हिसाब से ट्रेनें चल ही नहीं रही हैं। दुरंतो सुपरफास्ट जैसी ट्रेन 8 से 9 घंटा देरी से चल रही है।
Train Alert : वहीं दुर्ग से बिहार तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस के यात्री सबसे अधिक इसलिए परेशान हैं, क्योंकि इस ट्रेन को नवंबर महीने से बलिया स्टेशन तक ही चलाया जा रहा है। (cg train alert) ऐसी स्थिति अभी 15 जनवरी तक बनी रहेगी। कड़ाके की ठंड में ट्रेनें समय पर नहीं चल रही हैं। रेल अफसरों के अनुसार कोहरे का भी काफी असर पड़ रहा है। (train alert) लंबी दूरी की ट्रेनें कोहरे के कारण स्पीड नहीं पकड़ पाती हैं। इसके अलावा रेलवे के कई डिविजनों में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चल रहा है।
Train Cancelled : वाराणसी रेल मंडल के छपरा यार्ड के आधुनिकीकरण की वजह से नवंबर से ही सारनाथ एक्सप्रेस बलिया स्टेशन में ही समाप्त की जा रही है। जनवरी में 02, 04, 05, 07, 09 एवं 11 को बलिया से दुर्ग के लिए रवाना होगी। 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 01, 03, 05, 06, 08, 10 एवं 12 जनवरी को बलिया तक ही चलेगी।
Published on:
23 Dec 2023 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
