11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना आपकी भी जब हो जाएगी खाली

लापरवाही बरतने वालों पर रेलवे पुलिस ने लगातार 15 दिनों तक कड़ी कार्रवाई की है।

2 min read
Google source verification
CG News

ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना आपकी भी जब हो जाएगी खाली

रायपुर. रेल यात्रियों को ये अलर्ट किया जाता है कि वे रेलवे के नियमों के मुताबिक सफर करें। अगर इन नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उसका पूरा जेब खाली तो होगा ही साथ ही कुछ अन्य मामले भी जुड़ जाएंगे। ये सावधानी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्टेशन में रेलवे कर्मचारी यात्रियों से कह रहे हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर रेलवे पुलिस ने लगातार 15 दिनों तक कड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: आधी रात शहर में आ धमके 6 हाथी, महिला को सूंड से उठाकर बाहर निकाला और खेला फुटबॉल की तरह

दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल ने विभिन्न ट्रेनों में दबिश देकर नियम विरुद्ध सफर करने वाले यात्रियों पर बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे ने 15 दिन में 5906 मामले पकड़कर इन लोगों से 16 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया है।

रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने 1 से 15 जुलाई तक मंडल के राजनांदगांव, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर खंड पर विभिन्न स्टेशनों व गाडिय़ों में विशेष जांच अभियान चलाकर 5906 यात्रियों को बिना टिकट व अनियमित यात्रा करते पाया गया। इन लोगों से दंड स्वरूप 16 लाख 1 हजार रुपए वसूले गए। इसके अलावा अन्य स्टेशनों में बिना माल बुक किए लगेज और कूड़ा कचरा फैलाने के मामले पकड़े और जुर्माना वसूला गया।

अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्य अधिकारियों द्वारा कुछ स्टेशन में जांच के लिए विशेष किलेबंदी की गई थी और इस दौरान रुट से गुजरने वाली ट्रेनों व स्टेशनों में जांच अभियान चलाया गया। मंडल द्वारा अनयिमत और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमित रुप सेे रूटेशन एवं यात्री गाडिय़ों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है। मंडल द्वारा लंबी रुट के सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकिट चेकिंग स्टाफ के वरिष्ठ सदस्यों को ट्रेन कैप्टन नामित किए गए हैं, जो कोच की सफाई, बिजली की आपूर्ति, सीट पर कब्जा और यात्री सुरक्षा के प्रति जवाबदेह रहेंगे।