Train Cancel List: ईस्ट कोस्ट रेलवे संबलपुर मंडल के संबलपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में सरला रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 7 से 14 जून तक चलेगा। इस वजह से दो ट्रेनें कैंसिल की गई है। इसके साथ ही इस सेक्शन से ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जाएगा। वहीं चक्रधरपुर रेलवे के ब्लॉक से रद्द और कई घंटे देरी से रवाना होनी वाली ट्रेनों को रिस्टोर कर दिया गया है। यानी टाटानगर-इतवारी दोनों तरफ से पहले जैसे ही चलेगी।