रेल यात्रियों को फिर बड़ा झटका! 4 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले मार्ग, देखें लिस्ट…
Train Cancelled: रद्द किए गए ट्रेनों में आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 15 जुलाई से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान दपूमरे की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
चार एक्सप्रेस 12 दिन तक फिर रद्द (Photo source- Patrika)
Train Cancelled: रेलवे की ओर से ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला जारी है। फिर से रेलवे ने चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के गामहारीया जंक्शन-आदित्यपुर सेक्शन अप व डाउन लाइन में ट्रैक रिलेइंग ट्रेन मशीन द्वारा आधुनिकीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 15 जुलाई से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान दपूमरे की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
Train Cancelled: यह ट्रेनें रद्द रहेंगी
गाड़ी 18113/18114 टाटा-बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई व 2 अगस्त को रद्द रहेगी।