दुर्ग-जगदलपुर-दुर्ग त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का फिर से शुरू किया जा रहा है। दुर्ग-जगदलपुर-दुर्ग त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जून तक रद्द थी। इसमें संशोधन करते हुए 17 जून से 18211 दुर्ग-जगदलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन दुर्ग से (मंगलवार, गुरुवार, रविवार) एवं 18 जून से 18212 जगदलपुर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस को (बुधवार, शुक्रवार, सोमवार) जगदलपुर से चलेगी।