22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, 17 ट्रेन रद्द, 26 निर्धारित समय से लेट

यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Google source verification

image

Mohit sharma

Dec 25, 2017

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह कोहरा छाय हुआ है और साथ में ठंडी हवाएं चल रही हैं। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 17 ट्रेन रद्द कर दी गई, 26 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि छह के समय में फेरबदल किया गया है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 100 फीसदी रही जबकि दृश्यता 400 मीटर रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।