23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में हादसा.. कार समेत ट्रांसपोर्टर जलकर खाक, इलाके में मचा हड़कंप

Raipur News : माना इलाके में ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत का मामला सुलझ नहीं पाया है।

2 min read
Google source verification
आधी रात में हुआ हादसा..कार समेत ट्रांसपोर्टर जलकर खाक, इस हाल में मिली थी लाश

आधी रात में हुआ हादसा..कार समेत ट्रांसपोर्टर जलकर खाक, इस हाल में मिली थी लाश

Raipur News : माना इलाके में ट्रांसपोर्टर की संदिग्ध मौत का मामला सुलझ नहीं पाया है। पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो गया है कि पूरी कार जली मिली और उसके ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स भी पूरी तरह से जल गया, लेकिन मोबाइल आधा ही कैसे जला? कार के भीतर होने के बावजूद मोबाइल पूरा कैसे नहीं जल पाया? उल्लेखनीय है कि 28-29 जुलाई की रात धनेली-धुसेरा मार्ग में ओवरब्रिज के नीचे एक कार जली हुई मिली थी।

यह भी पढ़ें : परिवहन विभाग में निकली बम्पर भर्तियां.. CGPSC ने दिया निर्देश, इस वेबसाइट पर देखें डिटेल्स

Raipur News : ड्राइविंग सीट पर कुछ मानव कंकाल मिला था, जिसमें खोपड़ी ही स्पष्ट था। बाकी हड्डी छोटी-छोटी थी। पुलिस ने मानव कंकाल को बोरियाकला निवासी ट्रांसपोर्टर चंद्रशेखर सिंह परिहार का बताया था। मौके पर मिली अंगूठी और मोबाइल से परिजनों ने उसकी पहचान की थी। कार के पैरदान के पास मोबाइल मिला था, लेकिन उसका केवल आधा हिस्सा जला था। इससे पूरी घटना संदेहास्पद हो गई है।

यह भी पढ़ें : PRSU Result 2023 : बीए फाइनल रीटोटलिंग का रिजल्ट हुआ जारी, इतने विद्यार्थी हुए पास, देखें सूची

Raipur News : सीन ऑफ क्राइम के मुताबिक जले हुए कंकाल में मूवमेंट भी नहीं था। आग लगने पर व्यक्ति इधर-उधार भागने या बचाव करने की कोशिश करता है। इससे उसके शरीर की अलग-अलग दिशा में मूवमेंट के सबूत मिलते हैँ, लेकिन कार में मिले शव में ऐसा मूवमेंट नहीं दिखा है। शव स्थिर रूप सीट पर पड़ा मिला है। जैसे वे सीट में आराम से लेटे रहे और आग लगने से उसे कुछ हुआ ही नहीं। मामले की जांच चल रही है। परिजनों का बयान नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल में अपनी जांच कर रही है।

- भावेश गौतम, टीआई, माना

बैग में रखी डायरी गायब

चंद्रशेखर का देवपुरी में बालाजी ट्रांसपोर्ट के नाम से कारोबार है। सूत्रों के मुताबिक घटना वाली रात वे अपने ऑफिस में थे। रात करीब 11.30 बजे तक थे। अपने बैग में अक्सर वे एक डायरी रखते थे। उस रात भी उस डायरी में कुछ लिखे थे। यह डायरी अब गायब है। पुलिस को यह डायरी नहीं मिल पाई है। डायरी मिलने से संदिग्ध मौत की जांच में कुछ मदद मिल सकती थी।

यह भी पढ़ें : न मकान बनाकर दिया और न एडवांस राशि लौटाई, मां-बेटी ने मिलकर की धोखाधड़ी

आराम की स्थिति में थी लाश

जली हुई कार की ड्राइविंग सीट पीछे की ओर साइड झुकी हुई थी। अक्सर ऐसा तभी होता हैं, जब कार चलाने वाला आराम करना चाहता है। कार में शव भी ऐसे मिला था, जैसे उसे सीट में आराम से लिटा दिया गया हो। बाद में वह उसी अवस्था में जल गया।