23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Vyapam: यहां भी संकट, व्यापम परीक्षा में पूछा गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग पर सवाल…

CG Vyapam: गैस सिलेंडर संकटकाल को लेकर अब व्यापम भी अपनी परीक्षाओं में सवाल पूछने लगा है। ऐसा ही एक सवाल रविवार को हुई प्रयोगशाला सहायक/सैम्पलर ग्रेड-2 पदों की लिखित भर्ती परीक्षा में पूछा गया।

2 min read
Google source verification
CG Vyapam: यहां भी संकट, व्यापम परीक्षा में पूछा गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग पर सवाल

CG Vyapam: @ अनुराग सिंह। एलपीजी गैस सिलेंडर संकटकाल को लेकर अब व्यापम भी अपनी परीक्षाओं में सवाल पूछने लगा है। ऐसा ही एक सवाल रविवार को हुई प्रयोगशाला सहायक/सैम्पलर ग्रेड-2 पदों की लिखित भर्ती परीक्षा में पूछा गया। इसमें सही ऑप्शन क्या है के नाम से ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग के बारे में पूछा गया। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत यह परीक्षा हुई।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित परीक्षा में 100 सवाल पूछे गए थे। इसमें नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का क्या नाम है? जशपुर-सामरी पाट की आकृति कैसी है? कर्क रेखा कौन से जिले से होकर गुजरती है? जैसे सवालों के साथ ही पुरातात्विक स्थल और जिले के नाम, राज्य के पर्यटन स्थल, जनगणना, संविधान से जुड़े सवाल भी पूछे गए। रायपुर में परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां कुल 4551 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2077 उपस्थित और 2474 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

पूछा गया ब्रिटिश कालीन अधीक्षक

एक सवाल में छत्तीसगढ के ब्रिटिशकालीन अधीक्षक का नाम पूछा गया। इसके साथ ही बस्तर में हुए भूमकाल विद्रोह से संबंधित प्रमुख व्यक्ति के नाम, नांदगांव के महंत राजा दिग्विजय दास किस खेल से संबंध रखते थे? संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा विश्व के विभिन्न देशों से चयनित ग्रामों में बस्तर जिले के किस ग्राम को पर्यटन ग्राम के रूप में चयनित किया गया है? छत्तीसगढ के शिल्पकारों-चित्रकारों से संबंधित व्यक्तित्व? जैसे सवाल किए गए।

पेपर रहा आसान

परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर काफी अच्छा और आसान था। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से पूछे गए सवाल काफी अच्छे थे। सवालों का स्तर काफी अच्छा था।

लिखित भर्ती परीक्षा अंतिम उत्तर व परिणाम जारी

कार्यालय संचालक, मुद्रण तथा लेखन सामग्री के अंतर्गत मेकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन, ओव्हरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर एवं सहायक सेक्शन होल्डर के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 8 मार्च को हुई परीक्षा के बाद माॅडल उत्तर जारी कर दावा-आपत्ति मंगवाए गए थे। जिसके निराकरण के बाद परिणाम जारी किया गया है। व्यापम की वेबसाइट पर यह परिणाम देखे जा सकते हैं।