25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने ढाई-ढाई साल CM के फार्मूले को फिर दी हवा, राहुल गांधी के सामने किया शक्ति प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को संसद भवन के घेराव का प्रयास किया। इस प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन कर ढाई-ढाई साल के फार्मूले को फिर हवा दे दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
cg_minister_ts_singhdeo.jpg

टीएस सिंहदेव के समर्थकों ने ढाई-ढाई साल CM के फार्मूले को फिर दी हवा, राहुल गांधी के सामने किया शक्ति प्रदर्शन

रायपुर. बढ़ती महंगाई को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को संसद भवन के घेराव का प्रयास किया। इसमें देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता भी जुटे थे। इस प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन कर ढाई-ढाई साल के फार्मूले को फिर हवा दे दी है।

यह भी पढ़ें: पूर्व CM रमन सिंह बोले - 15 साल में प्रदेश का ढांचा तैयार किया, ढाई साल में सरकार कोई बड़ा प्रोजक्ट नहीं ला पाई

समर्थकों ने नारा लगाया कि छत्तीसगढ़ डोल रहा है, बाबा-बाबा बोल रहा है। इससे प्रदेश की राजनीति सरगर्मी बढ़ गई। राहुल गांधी के सामने हुए इस शक्ति प्रदर्शन के राजनीतिक के जानकार कई मायने निकाल रहे हैं। बता दें कि इन दिनों स्वास्थ्य मंत्री भी दिल्ली में है। उनके 8 अगस्त तक रायपुर आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बिजली बिल वृद्धि के विरोध में भाजपा का हल्ला बोल, पुलिस से झड़प के बीच बिजली कंपनी का किया घेराव

छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर एक तरह से पूरा विराम लग गया था। मंत्री सिंहदेव स्वयं इस बात से अपनी दूरी बना ली थी, लेकिन पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में हुए कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के मामले ने नए समीकरण बना दिए हैं। इस मामले में मंत्री सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए थे। उनकी नाराजगी के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को अपनी फ्लाइट छोड़कर वापस आना पड़ा था। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित सभी पक्षों से चर्चा की। इस मामले में विधानसभा में भी सरकार को एक तरह से भी स्पष्टीकरण देना पड़ा था।