10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीजा के साथ सेल्फी की फोटो देख सनकी पति को हुआ अवैध संबंध का शक फिर दी खौफनाक सजा

पत्नी के अपनी बहन के पति के साथ सेल्फी लेने पर सिरफिरे शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी के जीजा की हत्या करवा दी।

2 min read
Google source verification
murder due to illegal relations

जीजा के साथ सेल्फी की फोटो देख सनकी पति को हुआ अवैध संबंध का शक फिर

रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक रेलकर्मी की हत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल, शादी के एक कार्यक्रम में पत्नी ने अपनी बहन के पति के साथ सेल्फी ले ली। पति को पत्नी की ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उसे पत्नी और उसके जीजा के बीच अवैध संबंध होने का शक हुआ। इसके चलते ही उसकी हत्या कर दी। सेजबहार में रेलवे कर्मचारी की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी खुरूसबोर का सरपंच रह चुका है।

पुलिस के मुताबिक रेलवेकर्मी राजू उर्फ राजेंद्र खंडेलवाल बोरियाकला में अपनी दूसरी पत्नी ज्योति के साथ रहता था। उसकी पहली पत्नी डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रहती है। 30 मार्च को चॉकलेट फैक्ट्री के पास उसकी हत्या हो गई थी। मामले की जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। कुछ माह पूर्व ज्योति एक शादी के समारोह में गई थी।

वहां उसकी मुलाकात उसकी दूर की बहन के पति तिलक मनहरे से हुई। इस दौरान दोनों ने मोबाइल से सेल्फी ले ली थी। दोनों के बीच मोबाइल में बातचीत भी होती थी। इसकी जानकारी राजेंद्र को हुई। इससे उसे ज्योति और तिलक के बीच अवैध संबंध होने का शक हुआ। इसके बाद उसने तिलक को धमकी देना शुरू कर दिया। वह उसे जान से मारने की धमकी दिया करता था। इससे तिलक परेशान हो गया।

इसके बाद उसने अपनी पत्नी के भाई संबोधन दिवाकर के साथ मिलकर राजेंद्र की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के तहत तिलक बोरियाकला में किराए का मकान लेकर रहने लगा और राजेंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखने लगा। घटना वाले दिन चॉकलेट फैक्ट्री के पास अपनी बाइक से टक्कर मारी। इसके बाद तिलक और संबोधन ने मिलकर रॉड से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकले थे। मामले की जांच के दौरान तिलक भी गायब था। इससे उस पर शक हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें

image