CG Politics: रायपुर साय सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें लंबे समय से चल रही हैं। इस पर सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बयान दिया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ न कुछ पद तो खाली होते ही हैं, जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री तय करेंगे। उन्होंने कहा,कि मंत्रिमंडल बना है और कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। इसमें इतनी छटपटाहट क्यों है? किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि साय सरकार में दो मंत्री के पद खाली है। जिस पर नियुक्ति को लेकर पिछले एक साल से लगातार चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं की गई है।