निराश न हों, संघर्ष करें, ऐसे कदम न उठाएं, एसडीओपी गौरेला ने की अपील
दसवीं और बारहवीं का का रिजल्ट निकलने से पहले ही गौरेला-पेंड्रा एसडीओपी अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा, कि अगर बच्चे का रिजल्ट बिगड़ भी जाए तो उसे न डांटे। क्योंकि दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट केवल जन्मतिथि देखने के काम आता है। इसके अलावा उसकी कोई उपयोगिता नहीं। साथ ही बच्चों को भी समझाने का प्रयास करते हुए कहा है, कि जान कीमती है आत्महत्या जैसा घातक कदम न उठाएं।