
UGC NET के लिए ऑनलाइन जल्द करें अप्लाई, 15 अक्टूबर को हैं Last Date
रायपुर. सीएसआइआर यूजीसी नेट दिसंबर 2018 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस साल सीएसआइआर यूजीसी नेट दिसंबर 2018 के लिए लेक्चरर परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। इसके लिए आवेदन 25 सितम्बर से शुरू हो चुके हैं जो 15 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे। इसमें लेक्चरर के लिए केमिकल साइंस, एअर्थ, एटमोस्फियरिक, ओसियन और प्लेनेटरी साइंस, लाइफ साइंस, मैथमेटिकल साइंस, फिजिकल साइंस आदि फील्ड के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए सीएसआइआर नेट की आधिकारिक साइट पर भी जाकर भी ले सकते हैं। सीएसआइआर यूजीसी नेट दिसंबर 2018 की परीक्षा दो भागों में होगी। एक परीक्षा सुबह में होगी। दूसरी परीक्षा दोपहर के समय होगी। यूजीसी नेट 2018 की परीक्षा के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इसके लिए आवेदन 25 सितम्बर से शुरू हो चुके हैं जो 15 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे।
उम्मीदवार के पास बीएससी की डिग्री होनी चाहिए साथ-ही साथ सामान्य वर्ग/ओबीसी वर्ग 55 प्रतिशत माक्र्स होने चाहिए और एससी/ एसटी वर्ग के 50 परसेंट माक्र्स होने चाहिए।
उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2018 के अनुसार 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। ओबीसी वर्ग के लिए 3 साल की छूट है। एससी/एसटी वर्ग के लिए 5 साल की छूट है।
Published on:
02 Oct 2018 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
